कंटेनर में छिप कर आए 35 लोग अफगान सिख: ब्रिटिश पुलिस

लंदन : ब्रिटेन के एक बदंरगाह पर एक शिपिंग कंटेनर में छिपे पाए गए 35 लोगों के एक समूह को अफगानिस्तान का सिख समझा जा रहा है जो मानव तस्करी का शिकार बने हैं. ब्रिटेन की पुलिस ने यह दावा किया है. बेल्जियम से आये इन लोगों को एसेक्स में तिलबुरी डॉक पर कल पाया […]
लंदन : ब्रिटेन के एक बदंरगाह पर एक शिपिंग कंटेनर में छिपे पाए गए 35 लोगों के एक समूह को अफगानिस्तान का सिख समझा जा रहा है जो मानव तस्करी का शिकार बने हैं. ब्रिटेन की पुलिस ने यह दावा किया है. बेल्जियम से आये इन लोगों को एसेक्स में तिलबुरी डॉक पर कल पाया गया.
एसेक्स पुलिस ने बताया कि कंटेनर के अंदर पाए गए 35 लोग अफगानिस्तान के सिख समझे जा रहे हैं. इससे पहले पुलिस ने उनके बारे में बताया था कि ये भारतीय उपमहाद्वीप के लग रहे हैं और उनमें से कुछ से पूछताछ की गई.
पुलिस इन 35 लोगों में एक की मौत होने की जांच कर रही है. जीवित मौजूद 34 लोगों का इलाज किया गया और उन्हें हिरासत में रखा गया. उन्हें ब्रिटिश आव्रजन कानूनों के तहत रोका गया है और उम्मीद की जा रही है कि टिलबरी के निकट आव्रजन केंद्र में दुभाषिए की मदद से उनसे पूछताछ की जाएगी.
एसेक्स पुलिस ने बेल्जियम से कंटेनर में सफर कर आए पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को ‘‘मानव तस्करी’’ का शिकार बताया. पुलिस मामले की तह में जाने के लिए इंटरपोल और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिल कर काम कर रही है.
उनमें से कई लोगों ने अस्पताल में रात गुजारी, लेकिन माना जा रहा है कि उनमें से कोई गंभीर रुप से बीमार नहीं है. माना जा रहा है कि अधिकारी एक पुरुष से पहले ही पूछताछ कर चुके हैं और उनमें से ज्यादातर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
भारतीय विदेश मंत्रलय ने ब्रिटिश अधिकारियों से संपर्क करने की पुष्टि की थी, लेकिन इसपर जोर दिया था कि उन लोगों की राष्ट्रीयता की पुष्टि नहीं हुई है. कुछ मीडिया रिपोटरें में इशारा किया गया था कि ये लोग पंजाब क्षेत्र के हैं.
उनका पता उस वक्त चला जब बेल्जियम के जीब्रुगे गांव से आए कंटेनर के अंदर से उनकी चीखें सुनाई दी. यह कंटेनर एक जहाज के जरिए बेल्जियम से आया था जिसे जहाज से उतारा जा रहा था.
वहीं, बेल्जियन पुलिस ने कहा है कि उनका मानना है कि जीरब्रुग में कंटेनर को जिस लॉरी ने पहुंचाया था उसकी सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ली गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










