तेहरान विमान हादसे में 40 की मौत

तेहरान: ईरान के तेहरान में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. जिसमें 40 लोगों के मारे जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार ईरान के तेहरान के पास विमान उड़ान के कुछ ही देर बाद क्रैश कर गया. बताया जा रहा है कि विमान में कुल 40 लोग सवार थे. ईरान के एक […]
तेहरान: ईरान के तेहरान में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. जिसमें 40 लोगों के मारे जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार ईरान के तेहरान के पास विमान उड़ान के कुछ ही देर बाद क्रैश कर गया. बताया जा रहा है कि विमान में कुल 40 लोग सवार थे.
ईरान के एक सरकारी न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार विमान के इंजन में खराबी आ जाने से यह हादसा हुआ. एजेंसी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ईरान में विमान हादसा बढ़ गयी है. बताया जा रहा है कि ईरान ने कई वर्षों से नया विमान नहीं खरीदा है.
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बचाव कार्य आरंभ कर दिया गया है. क्रैश विमान से मृत लोगों को बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है. हालांकि इस हादसे में अभी तक ईरानी सरकार की ओर से मृतकों की संख्या की कोई पुष्टि नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










