बान की मून ने की इराक में हिंसा प्रभावित लोगों की मदद की अपील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Aug 2014 5:37 PM (IST)
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र:संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इराक का समर्थन करने की अपील की है.संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि इराक का समर्थन करें और इस्लामिक स्टेट आईएसआईएल आतंकवादियों की हिंसा से प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करने में मदद करें. बान की मून ने कहा, […]
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र:संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इराक का समर्थन करने की अपील की है.संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि इराक का समर्थन करें और इस्लामिक स्टेट आईएसआईएल आतंकवादियों की हिंसा से प्रभावित लोगों की समस्याओं को दूर करने में मदद करें.
बान की मून ने कहा, महासचिव आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के किरकुक और काराकोश में आज के हमले और तल अफार और सिंजार जिले में पहले के हमलों से काफी दुखी हैं जिससे खासकर ईसाई, तुरकोमेन और येजिदिस समुदाय प्रभावित हुए हैं.
बान की तरफ से उनके प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है, येजिदी समुदाय के लोगों के तुर्की की सीमा के पास बडी संख्या में इकट्ठा होने और सिंजार की पहाडियों में फंसे लोगों को मानवीय सहयोग देने की तुरंत जरुरत है और यह गंभीर चिंता की बात है. बान ने अब तक हवाई माध्यम से पहुंचाए गए सहयोग का स्वागत किया है. बहरहाल उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है.
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय खासकर प्रभावशाली एवं साधन संपन्न राष्ट्रों से अपील की कि स्थिति पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाएं और इराक की सरकार एवं लोगों का सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










