युद्धविराम पर हमास और इजराइल में मतभेद

गाजा: इजराइल और हमास के बीच मंगलवार को युद्धविराम पर गुरुवार को मतभेद दिखा. इजराइल एक ओर 72 घंटे के युद्धविराम को बिना शर्त और आगे बढाने पर राजी है, वहीं फलस्तीनी समूह हमास यह कहकर किसी समझौते से इनकार कर रहा है कि उसकी ‘उंगलियां अभी भी ट्रिगर’ पर हैं. एक महीने की लडाई […]
गाजा: इजराइल और हमास के बीच मंगलवार को युद्धविराम पर गुरुवार को मतभेद दिखा. इजराइल एक ओर 72 घंटे के युद्धविराम को बिना शर्त और आगे बढाने पर राजी है, वहीं फलस्तीनी समूह हमास यह कहकर किसी समझौते से इनकार कर रहा है कि उसकी ‘उंगलियां अभी भी ट्रिगर’ पर हैं. एक महीने की लडाई के बाद 72 घंटे के युद्धविराम से दोनों ओर लाखों लोगों को राहत मिली है.
इस लडाई में अब तक करीब 1,900 फलस्तीनी और इजराइल में 67 लोग मारे जा चुके हैं. एक इजराइली अधिकारी ने कल बताया कि इजराइल संघर्षविराम को शुक्रवार की समयसीमा से और आगे बढाने पर सहमत हो गया है.
अधिकारी ने कहा कि इजराइल ने बिना शर्त 72 घंटे के संघर्षविराम को स्वीकार किया और बिना शर्त युद्धविराम को विस्तारित करने की इच्छा रखता है. इजराइली अधिकारियों ने कहा कि देश ने गाजा में मंगलवार से शुरु हुए तीन दिन के युद्धविराम को विस्तारित करने की पेशकश की है.
युद्धविराम के विस्तार पर कोर्इ समझौता नहीं: हमास
हमास के उप नेता मूसा अबू मरजुक ने इससे इनकार किया कि युद्धविराम के विस्तार पर कोई समझौता हुआ है. वह काहिरा में मिस्र समर्थित वार्ता में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘युद्धविराम को बढाने का कोई समझौता नहीं हुआ है.’ हमास के प्रवक्ता सामी अबू जुहरी ने कहा, ‘युद्धविराम विस्तार के बारे में कोई भी खबर निराधार है.’
हमास ने कल रात यह भी चेतावनी दी कि वह इजराइल पर तब तक हमले जारी रखेगा जब तक कि यरुशलम फलस्तीनियों की सभी मांगों को स्वीकार नहीं कर लेता. सबसे पहले वह घेराबंदी खत्म करे और वेस्ट बैंक में हाल में पकडे गए कैदियों को रिहा करे. संगठन के अधिकारी इज्जत अल रिशेक ने कहा, ‘हमें हमारी मांगों पर कोई जवाब नहीं मिला है. हमारी उंगलियां अब भी ट्रिगर पर हैं.’
इजराइल के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल बेनी गैंट्ज ने कहा कि हमास ने शांति भंग की तो हम इजराइली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जब भी जहां भी जरुरी होगा, बल प्रयोग का लगातार इस्तेमाल करने से नहीं हिचकेंगे.
आम लोगोंकेमौतकाजिम्मेवार हमास: बेंजामिन
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 72 घंटे का युद्धविराम लागू होने के बाद से अपनी पहली टिप्पणी में हमास को नागरिकों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसने नागरिकों को मानव ढाल के रुप में इस्तेमाल किया.
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इजराइल का समर्थन करते हुए कहा है कि कोई भी देश अपने शहरों पर रॉकेट और आतंकी हमलों को सहन नहीं कर सकता. उन्होंने गाजा में युद्धविराम को विस्तारित करने का आह्वान किया. ओबामा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मेरे मन में हमास के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है. मेरे मन में उन आम लोगों के लिए सहानुभति है, जिन्हें गाजा में परेशानियों का सामना करना पड रहा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










