रोसेटा ने धरती पर भेजी धूमकेतु की तसवीर

Published at :07 Aug 2014 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
रोसेटा ने धरती पर भेजी धूमकेतु की तसवीर

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सूर्य के चक्कर काटनेवाले धूमकेतु ‘कॉमेट67पी/चुरयूमोव-गेरासिमेंको’ की तसवीर लेने में कामयाबी हासिल कर ली है. एक अनाम स्पेसक्राफ्ट ‘रोसेटा’ ने धरती पर यह तसवीर भेजी है. एक दशक से भी अधिक समय पहले यूरोपियन स्पेस एजेंसी (इएसए) ने इसे अभियान पर भेजा था. यान में लगे कैमरे की तसवीर जर्मनी के दर्मस्टैट […]

विज्ञापन

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने सूर्य के चक्कर काटनेवाले धूमकेतु ‘कॉमेट67पी/चुरयूमोव-गेरासिमेंको’ की तसवीर लेने में कामयाबी हासिल कर ली है. एक अनाम स्पेसक्राफ्ट ‘रोसेटा’ ने धरती पर यह तसवीर भेजी है.

एक दशक से भी अधिक समय पहले यूरोपियन स्पेस एजेंसी (इएसए) ने इसे अभियान पर भेजा था. यान में लगे कैमरे की तसवीर जर्मनी के दर्मस्टैट स्थित कंट्रोल रूम पहुंची, तो वैज्ञानिकों के चेहरे खिल उठे.

तीन अगस्त को ली गयी तसवीर इएसए ने छह अगस्त को मीडिया में जारी की. इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए वैज्ञानिकों को काफी मेहनत करनी पड़ी. यान पर नजर रखने के साथ समय-समय पर इसकी स्पीड बढ़ायी गयी.

285 किलोमीटर की दूरी से ली गयी यह तसवीर

5.3 मीटर/पिक्सल है फोटो का रिजॉल्यूशन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola