भारतीय मछुआरों के प्रदर्शन को रोकेगा श्रीलंका

Published at :31 Jul 2014 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय मछुआरों के प्रदर्शन को रोकेगा श्रीलंका

कोलंबो: श्रीलंका ने तमिलनाडु के मछुआरों की धमकी की खबरों के बीच आज कहा कि वह अपने जलक्षेत्र में घुसपैठ के सभी प्रयासों को रोकेगा. तमिलनाडु के मछुआरों ने हर रोज हो रही अपने समुदाय की गिरफ्तारियों के विरोध में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने की धमकी दी है.भारतीय मछुआरे कथित तौर पर दो अगस्त को […]

विज्ञापन

कोलंबो: श्रीलंका ने तमिलनाडु के मछुआरों की धमकी की खबरों के बीच आज कहा कि वह अपने जलक्षेत्र में घुसपैठ के सभी प्रयासों को रोकेगा. तमिलनाडु के मछुआरों ने हर रोज हो रही अपने समुदाय की गिरफ्तारियों के विरोध में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में घुसने की धमकी दी है.भारतीय मछुआरे कथित तौर पर दो अगस्त को श्रीलंका के जलक्षेत्र में घुसने की योजना पर विचार कर रहे हैं.

श्रीलंका के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर रुवान वानिगासूर्या ने कहा, ‘‘सुरक्षाबल हमेशा की तरह कार्रवाई करेंगे जैसा कि वे हमेशा अपना कर्तव्य निर्वाह करते रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि भारतीय मछुआरों ने विगत में भी इस तरह की धमकियां दी हैं. यहां तक कि उन्होंने कच्चातीवू पर पहुंचने की धमकी भी दी.वानिगासूर्या ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. भारतीय मछुआरे लगभग हर रोज अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का उल्लंघन करते हैं.इस बीच, कल गिरफ्तार किए गए 50 भारतीय मछुआरों को आज अदालत में पेश किया गया और उन्हें 12 अगस्त तक रिमांड हिरासत में रखने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola