शिया इलाकों में कार बम बलास्ट, 15 की मौत

बगदाद: इराक में जारी हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रहा. सरकार विद्रोहियों पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश कर रही है. अब भी विद्रोह और आतंक का खेल इराक में खत्म नहीं हुआ. इराक में दो शिया इलाकों में हुए कार बम धमाकों में कम से कम 15 लोग मारे गए.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया […]
बगदाद: इराक में जारी हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रहा. सरकार विद्रोहियों पर काबू पाने की हरसंभव कोशिश कर रही है. अब भी विद्रोह और आतंक का खेल इराक में खत्म नहीं हुआ. इराक में दो शिया इलाकों में हुए कार बम धमाकों में कम से कम 15 लोग मारे गए.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सद्र सिटी में शाम करीब 7 बजे एक पेट्रोल पंप पर उस समय धमाका हुआ जब कारें पेट्रोल भरने के लिए लाइन में खडी थीं.
अस्पताल और पुलिस सूत्रों के अनुसार इस धमाके में कम से कम नौ लोग मारे गए.दूसरा धमाका शाम 6 बजकर 55 मिनट पर अल अमीन में हुआ जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. दोनों धमाकों में 40 लोग घायल भी हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










