गाजा पर तेज हुए हमले, सौ से ज्यादा की मौत

गाजा: गाजा में संक्षिप्त शांति के बाद इस्राइल और हमास के बीच आज संघर्ष तेज हो गया क्योंकि दोनों पक्षों ने संयम बरतने के अंतरराष्ट्रीय आह्वानों को नजरअंदाज किया और ताजा हमलों में सौ से अधिक फिलस्तीनी मारे गये. यहूदी देश ने युद्ध के ‘दीर्घकालिक’ होने की चेतावनी दी जिसमें तीन सप्ताह से अधिक समय […]
गाजा: गाजा में संक्षिप्त शांति के बाद इस्राइल और हमास के बीच आज संघर्ष तेज हो गया क्योंकि दोनों पक्षों ने संयम बरतने के अंतरराष्ट्रीय आह्वानों को नजरअंदाज किया और ताजा हमलों में सौ से अधिक फिलस्तीनी मारे गये. यहूदी देश ने युद्ध के ‘दीर्घकालिक’ होने की चेतावनी दी जिसमें तीन सप्ताह से अधिक समय में 1088 फिलस्तीनी और 56 इजराइल मारे गए थे.
इजराइल ने फिलस्तीन की ओर से होने वाले रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी पर बमबारी बढा दी और तीन सघन आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों को चेतावनी दी कि वे अपने घर खाली कर दें. इजराइल ने 60 हवाई हमले किये जिसमें गाजा का एकमात्र बिजली संयंत्र क्षतिग्रस्त हो गया. इजराइल ने गाजा पर नियंत्रण करने वाले समूह हमास से संबंधित स्थलों को भी निशाना बनाया.
गाजा में वितरण कंपनी में इंजीनियर नादल तोमन ने कहा, ‘एक गोला ईंधन टैंक पर और दूसरा संयंत्र के भाप इंजन पर गिरा जिससे उसमें आग लग गई.’ अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढाई कर चुके तोमन ने कहा, ‘आग को काबू में करना बहुत मुश्किल था.’ इजराइली युद्धक विमानों ने गाजा में हमास के शीर्ष नेता इस्माईल हनिया के घर को भी निशाना बनाया. यह जानकारी हनिया के पुत्र अबेद सलाम हनिया ने देते हुए कहा, ‘इजराइली दुश्मनों ने हमारे घर पर दो बार हमला किया.
कल 10 इस्राइली सैनिक मारे गए थे. इनमें से पांच सैनिक गाजा से एक सीमा पार सुरंग से इजराइल में प्रवेश करने के प्रयास में मारे गए. इसके साथ ही आठ जुलाई को आपरेशन प्रोटेक्टिव एज शुरु होने के बाद से मारे गए इस्राइली सैनिकों की संख्या बढकर 53 हो गई है.इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने इसे ‘एक मुश्किल और कष्टदायक दिन’ बताया. उन्होंने कहा कि सेना गाजा में अतिक्रमण तब तक समाप्त नहीं करेगी जब तक वह हमास के उन सुरंगों को नष्ट नहीं कर देती जिसका इस्तेमाल वह गाजा के बाहर के नागरिकों पर हमला करने के लिए करता है.
उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे एक ‘लंबे समय चलने वाले’ युद्ध के लिए तैयार रहें. संघर्ष में कल गाजा पट्टी में कम से कम 26 फिलस्तीनी मारे गए और 241 घायल हो गए क्योंकि इजराइल ने तटवर्ती क्षेत्र पर हवा, जमीन और समुद्र से बमबारी फिर से शुरु कर दी है.गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि 22 दिवसीय संघर्ष में कुल 1088 फलस्तीनी मारे गए हैं और 6470 घायल हुए हैं.
उन्होंने कहा, ‘मारे गए लोगों में 251 बच्चे, 50 वृद्ध शामिल हैं. घायलों में 1980 बच्चे और 259 वृद्ध भी शामिल हैं.’ संघर्ष ऐसे समय फिर से शुरु हुआ है जबकि संघर्ष विराम के लिए काफी अंतरराष्ट्रीय दबाव है तथा मुस्लिमों के त्योहार ईद उल फितर के मौके पर कम से कम तीन दिन संघर्ष विराम के लिए दोनों पक्षों को सहमत करने के कई प्रयास विफल हो चुके है.गाजा में कल अल शाती शरणार्थी शिविर स्थित बच्चों के एक मैदान पर हुए हमले में नौ बच्चे मारे गए. इस घटना के लिए दोनों पक्ष एकदूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा विस्फोट तब हुआ जब गाजा विद्रोहियों द्वारा दागा गया राकेट गलती से पार्क में गिर गया. वहीं फिलस्तीनी पुलिस और आपात सेवा कर्मियों ने दावा किया कि खेल के मैदान पर इजराइली मिसाइल गिरी.’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कल नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी करने के लिए दोनों पक्षों की आलोचना की थी और तत्काल गाजा में बिनाशत्र मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










