नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर नेपाल ने शुरु कर दी तैयारी

काठमांडो: प्रधानमंत्री के नेपाल यात्रा को लेकर अभी से तैयारियां शुरु कर दी गयी है. नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. इस बैठक में आगामी दौरे को सफल बनाने के लिए एजेंडे पर चर्चा की गयी है. नेपाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम चंद्र पौडियाल ने कहा, ‘‘बैठक […]
काठमांडो: प्रधानमंत्री के नेपाल यात्रा को लेकर अभी से तैयारियां शुरु कर दी गयी है. नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने तीन प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. इस बैठक में आगामी दौरे को सफल बनाने के लिए एजेंडे पर चर्चा की गयी है.
नेपाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम चंद्र पौडियाल ने कहा, ‘‘बैठक में मुख्य रुप से प्रस्तावित दौरे के दौरान नेपाली पक्ष के एजेंडे को आगे बढाने, दौरे को सफल बनाने की जरुरी तैयारियों और यात्रा से संबंधित विभिन्न कार्यों पर चर्चा हुई.’’ मोदी का कोइराला के निमंत्रण पर तीन अगस्त को दोदिवसीय दौरे पर यहां आने का कार्यक्रम है. इस एजेंडे में नेपाल और भारत के कई प्रमुख पहलुओं पर गौर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










