मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान होगी असैन्य परमाणु सहयोग पर बातचीत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में अमेरिका जाने वाले हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारतीय प्रशासन इस कोशिश में है कि वह अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु सहयोग और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी को मजबूती के साथ रखे. इन मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि […]
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में अमेरिका जाने वाले हैं. प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारतीय प्रशासन इस कोशिश में है कि वह अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु सहयोग और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी को मजबूती के साथ रखे. इन मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि इन जटिल मामलों में निर्णय एक रात में ही नहीं किये जाते हैंऔर तब जबकि भारत सरकार ने खुद को इन मामलों में अलग-थलग रखा है.
परमाणु दायित्व के वैश्विक समूह के कानूनी सलाहकार ओमर ब्राउन ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि भारत की दावेदारी पर मोदी के दौरे के दौरान बातचीत होगी. लेकिन अमेरिकी कॉरपोरेशन के लिए यह खतरे की बात होगी कि वह परमाणु दुर्घटना के खतरे को देखते हुए भारत की दावेदारी पर अभी विचार करे.
उन्होंने कहा कि भारत के परमाणु दायित्व कानून की धारा 17(बी) और अनुच्छेद 46 के अनुसार अभी सिर्फ इस मुद्दे पर बहस की जा सकती है, लेकिन भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल करने के लिए यह जरूरी है कि कानून में संशोधन किया जाये. परमाणु दायित्व के कानून के संबंध में अटकलें तब से लगायीं जा रही हैं, जब से अमेरिका की स्टेट डिपार्टमेंट की अस्टिेंट सेक्रेटरी दक्षिण और मध्य एशिया के दौरे पर थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










