पाकिस्तानी सेना हमले में 13 चरमपंथियों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से की गयी बमबारी में 13 चरमपंथियों की मौत हो गयी है.पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों ने यह हमला अशांत उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के आतंकी ठिकानों पर किया. एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक लडाकू विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान के शावल इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।इस हमले में […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से की गयी बमबारी में 13 चरमपंथियों की मौत हो गयी है.पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों ने यह हमला अशांत उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के आतंकी ठिकानों पर किया.
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक लडाकू विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान के शावल इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया।इस हमले में आतंकवादियों के छह ठिकाने तबाह हो गये.
सूत्रों के मुताबिक हमले में कम से कम 13 आतंकवादी मारे गए हैं.पाकिस्तान इस इलाके से आतंकवादियों के सफाये के लिए जर्ब-ए-अज्ब नामक सैन्य अभियान चला रहा है.बीते 5 जून से शुरु हुए इस अभियान में अब तक 450 से अधिक चरमपंथी मारे जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










