इस्राइली हमले जारी,संघर्ष विराम संकेत नहीं

गाजा/यरुशलम:गाजा में इस्राइली सेना और हमास के बीच संघर्ष जारी है. बीते 15 दिनों में इस्राइल के हमले में मरनेवाले फिलीस्तीनियों की संख्या 583 हो गयी है, वहीं इस्राइल के 27 सैनिक भी मारे जा चुके है, जबकि अब तक 3640 लोग घायल हो चके हैं. इस संकट को खत्म करने के लिए अब तक […]
गाजा/यरुशलम:गाजा में इस्राइली सेना और हमास के बीच संघर्ष जारी है. बीते 15 दिनों में इस्राइल के हमले में मरनेवाले फिलीस्तीनियों की संख्या 583 हो गयी है, वहीं इस्राइल के 27 सैनिक भी मारे जा चुके है, जबकि अब तक 3640 लोग घायल हो चके हैं. इस संकट को खत्म करने के लिए अब तक संघर्ष विराम का कोई संकेत नहीं मिला है. हालांकि, कतर और मिस्र में इसको लेकर अंतराष्ट्रीय प्रयास किये जा रहे हैं. फिलीस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रलय के मुताबिक, गाजा के एक अस्पताल पर इस्राइल के ताजा हमले में पांच लोग मारे गये और 70 घायल हो गये.
इस हमले में कई डॉक्टर भी घायल हुए हैं. गाजा के डेर अल बालाह इलाके में इस्राइल के हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं. निकट के नुसरैत और खान यूनुस इलाकों में एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस्राइली रक्षा बल (आइडीएफ) ने कहा कि उसने अस्पताल में मिसाइल रोधी टैंक रखे जानेवाले गुप्त स्थान को निशाना बनाया. गाजा के स्वास्थ अधिकारियों के अनुसार, बीती रात इस्राइली हमलों में दो परिवारों के 30 से अधिक सदस्यों की मौत हो गयी.
एक लाख गाजावासी विस्थापित इस्राइली सेना ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को गाजा में उसके सात सैनिक मारे गये. आइडीएफ का एक जवान गाजा में ‘लापता’ है. आइडीएफ के प्रवक्ता के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, आठ सैनिकों को चोटें आयी है और 19 जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं. गाजा में काम कर रही संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा कि अब तक एक लाख से अधिक गाजावासी विस्थापित हुए हैं. इन्होंने शरण की मांग की है. हालांकि, इतने लोगों को बुनियादी जरूरतें मुहैया करा पाना असंभव चुनौती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










