चीन में तूफानी बारिश से सात लाख से ज्यादा प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2014 7:25 AM
बीजिंग:भारी बारिश से मध्य चीन के हुनान प्रांत के कम से कम सात लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि इलाके में 465 घर ढह गये. सोमवार से जारी तूफान के चलते एक लाख 49 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. शिन्हुआ की रिपोर्ट के […]
बीजिंग:भारी बारिश से मध्य चीन के हुनान प्रांत के कम से कम सात लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि इलाके में 465 घर ढह गये.
सोमवार से जारी तूफान के चलते एक लाख 49 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक हुनान के फेंगहुआंग काउंटी में जबरदस्त बारिश हुई. वहां, सोमवार रात से अब तक एक लाख 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.
इनमें पर्यटक भी शामिल हैं. फेंगहुआंग में बिजली की आपूर्ति कट गयी है. काउंटी के विभिन्न भागों से निकाले गये लोगों के लिए काउंटी मुख्यालय में अनेक अस्थायी शिविर बनाये गये हैं.
तुओजियांग नदी पर अनेक पुल या तो तबाह हो गये हैं या पानी में डूब चुके हैं. शहर में इतना पानी भर गया है कि कई सड़कों पर नौकायें चलायी जा रही हैं. स्थानीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. यह अब तक का हाई अलर्ट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










