ePaper

मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने पांच रूसी नागरिकों पर लगाया बैन

Updated at : 17 May 2019 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने पांच रूसी नागरिकों पर लगाया बैन

वॉशिंगटनः अमेरिका ने रूस में विपक्ष के एक नेता की हत्या समेत उत्पीड़न के मामलों को लेकर पांच रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाये हैं. यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाये गये हैं, जब हाल में रूस और अमेरिका के बीच शीर्ष स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम होता दिख रहा […]

विज्ञापन
वॉशिंगटनः अमेरिका ने रूस में विपक्ष के एक नेता की हत्या समेत उत्पीड़न के मामलों को लेकर पांच रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाये हैं. यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाये गये हैं, जब हाल में रूस और अमेरिका के बीच शीर्ष स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम होता दिख रहा था.रूस में मानवाधिकार को लेकर एक कानून के तहत उठाये गये कदमों पर विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस को सौंपी गयी एक वार्षिक रिपोर्ट में पांच लोगों और एक संस्था के खिलाफ उठाए कदमों की जानकारी दी.
इस कानून का नाम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले रूसी लेखाकार सर्गेई मैग्नित्स्की के नाम पर रखा गया है, जिनकी 2009 में हिरासत में मौत हो गयी थी. इस कानून के तहत अमेरिका कालीसूची में डाले गए लोगों की संपत्ति पर रोक और अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाता है. काली सूची में डाले गये पांच लोगों में रूस के चेचन्या के उत्तरी कॉकेशस में गृह मंत्रालय के अधिकारी रसलेन गेरेमेयेव भी शामिल हैं. उन पर रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री बोरिस नेमत्सोव की हत्या में शामिल होने का आरोप है.
अमेरिका ने दो रूसी जांचकर्ताओं एलेना अनातोलीवना त्रिकुल्या और गेनेडी व्याचेस्लावोविच कारलोव पर भी मैग्नित्स्की की हिरासत और मौत के मामले में कथित रूप से तथ्य छिपाने के मामले में प्रतिबंध लगाए गये हैं. इसके अलावा चेचेन्या में तेरेक स्पेशल रैपिड रिस्पॉन्स टीम और उसके कमांडर अबुजायेद विस्मुरादोव पर भी प्रतिबंध लगाए गये हैं. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने रूस के सोची में पुतिन से मुलाकात की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola