मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन में शामिल हुए कूपर और ओबामा

Updated at :16 Jul 2013 1:45 PM
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन में शामिल हुए कूपर और ओबामा

लॉस एंजिलिस : ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ स्टार एवं फिल्म में ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ मरीज के रुप में भूमिका निभाने वाले ब्रैडली कूपर ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो. बाइडेन के साथ एक मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन में हिस्सा लिया. एस शोबिज के मुताबिक 38 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि संबंधित फिल्म में काम करने […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ स्टार एवं फिल्म में ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ मरीज के रुप में भूमिका निभाने वाले ब्रैडली कूपर ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो. बाइडेन के साथ एक मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन में हिस्सा लिया.

एस शोबिज के मुताबिक 38 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि संबंधित फिल्म में काम करने से पहले वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के बारे में नहीं जानते थे और इस तरह का रोग उनके लिए ‘‘काल्पनिक विचार’ था.

कूपर ने कहा, ‘‘जब उन्हें ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ में बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रस्त व्यक्ति की भूमिका मिली तो उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कि किसी चीज से परदा उठ गया हो.’’ मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन व्हाइट हाउस में हुआ. इस अवसर पर ओबामा और बाइडेन ने घोषणा की कि सरकार मानसिक बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाने के प्रयासों में सहयोग करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola