मलयेशियाई भारतीयों में बढ़ रही तलाक का दर

कुआलालंपुर : मलेशिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में तलाक के दर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अगर यह स्थिति जारी रही तो डर है कि यह समुदाय सामाजिक समस्याओं का शिकार हो सकता है. अभी, एक साल में अल्पसंख्यक भारतीय समुदाय में लगभग पांच हजार लोग तलाक ले रहे […]
कुआलालंपुर : मलेशिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में तलाक के दर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और अगर यह स्थिति जारी रही तो डर है कि यह समुदाय सामाजिक समस्याओं का शिकार हो सकता है. अभी, एक साल में अल्पसंख्यक भारतीय समुदाय में लगभग पांच हजार लोग तलाक ले रहे हैं.
तमिल सामाजिक समूह के एसवी लिंगम ने बताया की कुछ साल पहले तक इस समुदाय के जहां दो सौ व्यक्ति एक साल के दौरान तलाक लेते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़ कर पांच हजार सालाना पहुंच गयी है. तमिल समाचार पत्र मलेशिया स्टार ने बताया है कि आपसी समझ की कमी और दंपती के बीच लेन-देन के रवैये से तलाक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










