नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 38 की मौत

Updated at : 25 Jun 2014 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में 38 की मौत

कानो (नाइजीरिया) : उत्तरी नाइजीरिया के कदुना राज्य में दो गांवों में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर 38 लोगों को मार डाला. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. स्थानीय सरकार के प्रमुख इमैनुएल अदामु दानजारिया ने बताया कि सोमवार की शाम को दक्षिणी कदुना के दूरस्थ गांवों फदाना कारशी और नान्दू में हमला […]

विज्ञापन

कानो (नाइजीरिया) : उत्तरी नाइजीरिया के कदुना राज्य में दो गांवों में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर 38 लोगों को मार डाला. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे.

स्थानीय सरकार के प्रमुख इमैनुएल अदामु दानजारिया ने बताया कि सोमवार की शाम को दक्षिणी कदुना के दूरस्थ गांवों फदाना कारशी और नान्दू में हमला किया गया. उन्होंने बताया कारशी में 21 लोग मारे गए और नान्दू में 17 लोग मारे गए. हम पता लगा रहे हैं कि हमलावर कौन थे. कदुना के गवर्नर मुख्तार येरो के प्रवक्ता अहमद मैयाकी ने हमले की और मृतकों की संख्या की पुष्टि की लेकिन इस बारे में चर्चा करने से मना कर दिया कि हमले के पीछे कौन सा गुट जिम्मेदार हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola