पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से तालिबान प्रमुख को प्रत्यर्पित करने को कहा

Updated at : 20 Jun 2014 12:52 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से तालिबान प्रमुख को प्रत्यर्पित करने को कहा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से प्रतिबधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रमुख मुल्ला फजलुल्ला को प्रत्यर्पित करने तथा कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में मौजूद इस समूह के ठिकानों को नष्ट करने को कहा है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, जाने माने पश्तून नेता महमूद खान अचाकजई ने बुधवार को काबुल में […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से प्रतिबधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रमुख मुल्ला फजलुल्ला को प्रत्यर्पित करने तथा कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में मौजूद इस समूह के ठिकानों को नष्ट करने को कहा है.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, जाने माने पश्तून नेता महमूद खान अचाकजई ने बुधवार को काबुल में अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ मुलाकात में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से प्रत्यर्पण का आग्रह किया. विदेश विभाग ने पुष्टि की कि अचाकजई ने आतंकवाद के खिलाफ काबुल का सहयोग मांगने के लिए प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रुप में अफगानिस्तान का दौरा किया. उनके साथ विदेश सचिव ऐजाज अहमद चौधरी भी थे.

मामले से अवगत एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने करजई से टीटीपी का समर्थन बंद करने और अफगानिस्तान में छिपे इसके प्रमुख को प्रत्यर्पित करने को कहा. अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के पास इसके ठोस सबूत हैं कि मुल्ला फजलुल्ला और अन्य टीटीपी कमांडरों को अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी का ‘‘संरक्षण’’ प्राप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola