नेपाल में 'DJ' बना होम मिनिस्टर: रैपर PM बालेन शाह की टीम में सुधन गुरुंग की एंट्री, अब संभालेंगे देश की कमान

Updated at : 05 Apr 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Nepal DJ Sudhan Gurung home minister

तस्वीर में नेपाल के नए होम मिनिस्टर सुधन गुरुंग

DJ Sudhan Gurung: काठमांडू का थमेल इलाका अपनी नाइटलाइफ और म्यूजिक क्लबों के लिए मशहूर है. यहीं से नेपाल के नए होम मिनिस्टर सुधन गुरुंग ने लोगों की नब्ज पहचानना सीखा. 37 साल के सुधन पहले एक डीजे थे और अपना म्यूजिक लेबल 'ईगल बॉय रिकॉर्ड्स' चलाते थे.

विज्ञापन

DJ Sudhan Gurung: इवेंट मैनेजमेंट और रैपिंग की दुनिया से निकलकर अब वो देश के 15 सदस्यीय कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं. इस कैबिनेट के मुखिया यानी प्रधानमंत्री भी एक पूर्व रैपर बालेन शाह हैं. सुधन का जन्म गोरखा में हुआ था. उनके माता-पिता के अलग होने के बाद दादा-दादी ने उन्हें पाला. काठमांडू में जब वो अपने करियर के पीक पर थे, तभी नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप ने सब बदल दिया. राहत कार्य के दौरान एक बच्चे ने उनकी गोद में दम तोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने डीजे की दुनिया छोड़ दी. साल 2015 में उन्होंने ‘हामी नेपाल’ नाम का NGO बनाया, जिसने कोरोना और बाढ़ के समय लोगों की जमकर मदद की.

Gen Z प्रोटेस्ट से गिरा दी सरकार

सितंबर 2025 में नेपाल में हुए ‘Gen Z’ आंदोलनों के पीछे सुधन गुरुंग का बड़ा हाथ था. उन्होंने इंस्टाग्राम और डिस्कॉर्ड जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर हजारों छात्रों को इकट्ठा किया. छात्र स्कूल यूनिफॉर्म और हाथों में किताबें लेकर सड़कों पर उतरे थे. इस विरोध के कारण तत्कालीन पीएम केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद बनी अंतरिम सरकार के खिलाफ भी सुधन ने आवाज उठाई क्योंकि कैबिनेट विस्तार में सलाह नहीं ली गई थी.

चुनाव में बड़ी जीत और विवाद

सुधन इसी साल जनवरी में ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ में शामिल हुए. उन्होंने गोरखा-1 सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस नेता प्रेम कुमार खत्री को 14,000 से ज्यादा वोटों से हराया. हालांकि, उनका गृह मंत्री बनना चर्चा में है क्योंकि वो उन विरोध प्रदर्शनों की जांच की निगरानी करेंगे, जिन्हें उन्होंने खुद खड़ा किया था. गृह मंत्री बनने के बाद सुधन ने फैसला लिया है कि वो अपनी सैलरी आंदोलन में घायल हुए लोगों को दान करेंगे.

तेल संकट के चलते नेपाल में दो दिन की छुट्टी

नेपाल सरकार ने अब शनिवार और रविवार, यानी हफ्ते में दो दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है. ‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पेट्रोल की सप्लाई रुक गई है. इसी को देखते हुए ईंधन बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. सरकारी ऑफिस अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे.

ये भी पढ़ें: हाथ में पिस्टल, सीने में हौसला: रेस्क्यू से पहले ईरान के पहाड़ों में कैसे छिपा रहा अमेरिकी जांबाज?

आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल और हवाई किराए

युद्ध की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) बंद है, जिससे नेपाल में पेट्रोल 202 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है. नेपाल सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 9.55% और डीजल में 7% की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा, नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने एविएशन फ्यूल के दाम भी 84.7% से लेकर 117.4% तक बढ़ा दिए हैं. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भुल के मुताबिक, इस असामान्य स्थिति की वजह से हवाई टिकटों के दाम बढ़े हैं. सरकार अब गाड़ियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने के लिए कानूनी ढांचा भी तैयार कर रही है.

ये भी पढ़ें: ईरान बोला- हमारे दुश्मनों के लिए बंद है होर्मुज, ट्रंप की धमकी- रास्ता खोलो वरना झेलना होगा नर्क

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola