मोहन भागवत का न्यूयॉर्क दौरा: हिंदू संगठन ने जारी की एडवाइजरी, कहा- सतर्क रहें
मोहन भागवत का न्यूयॉर्क दौरा (Photo: AI)
वाशिंगटन डीसी स्थित एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन (Non Profit Organization) ने एडवाइजरी जारी की है. सितंबर 2003 में स्थापित यह संस्था शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर काम करती है. पढ़ें एडवाइजरी में क्या कहा गया है.
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने गुरुवार (27 अगस्त) को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘Universal Oneness Celebration’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की. संगठन ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी से अपील की कि वे सभी न्यूयॉर्कवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी जिम्मेदारी निभाएं. इसमें कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई है.
29 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर फाउंडेशन ने समुदाय के लोगों से कार्यक्रम के दौरान “अलर्ट रहने” की अपील की है.
ये भी पढ़ें: मोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगा
HAF ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “कम्युनिटी एडवाइजरी अलर्ट! न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले ‘यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशन’ से पहले हम सुरक्षा को लेकर यह अलर्ट जारी कर रहे हैं. सतर्क रहें, अपने आसपास की स्थिति पर नजर रखें और बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें.कार्यक्रम से पहले हिंदू अमेरिकियों को निशाना बनाने वाले कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे बाधित करने और रद्द कराने की कोशिश की है. हम NYC मेयर जोहरान ममदानी से अपील करते हैं कि सभी न्यूयॉर्कवासियों, खासकर कार्यक्रम में शामिल लोगों की सुरक्षा और उनके नागरिक अधिकारों की रक्षा करना सुनिश्चित करें.”
ये भी पढ़ें: RSS चीफ मोहन भागवत बोले- Gen Z देश विरोधी नहीं, सबसे ईमानदार पीढ़ी है; भरोसा करना हो तो मैं युवाओं पर करूंगा
ममदानी पर अमेरिकी सिंगर ने साधा निशाना
इससे पहले 26 अगस्त को अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत उन लोगों पर निशाना साधा है, जो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले एक कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. मिलबेन ने कहा कि कार्यक्रम का विरोध राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है. उनका आरोप है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के प्रति अपनी नाराजगी की वजह से भागवत के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने इस विरोध को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपनी आपत्ति जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए