Crude Oil: अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $110 के पार, भारत की बढ़ी टेंशन

Updated at : 06 Apr 2026 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
Crude Oil Prices

सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)

Crude Oil: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. ईरान द्वारा 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (समुद्री रास्ता) बंद करने की धमकी से दुनिया की 20% तेल सप्लाई खतरे में है. भारत अपनी जरूरत का 90% तेल आयात करता है, ऐसे में तेल की कीमतों में $1 की बढ़ोतरी भी देश के खजाने पर ₹16,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ डालती है.

विज्ञापन

Crude Oil: दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर आसमान छूने लगी हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी के बाद ब्रेंट क्रूड $110.74 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. जानकारों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो यह आंकड़ा $150 तक जा सकता है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका होगा.

क्यों लग रही है तेल में आग?

अमेरिका और ईरान के बीच धमकियों का दौर जारी है. ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल सप्लाई रूट (होर्मुज) को बंद करने की बात कही है. इस रास्ते से दुनिया का 20% कच्चा तेल और गैस गुजरता है. अगर यह रास्ता बंद हुआ, तो न केवल पेट्रोल-डीजल, बल्कि प्लास्टिक, फर्टिलाइजर और एल्युमीनियम भी महंगे हो जाएंगे.

भारत की सबसे बड़ी चिंता

भारत अपनी जरूरत का लगभग 90% कच्चा तेल बाहर से खरीदता है. अगर साल भर कच्चे तेल के दाम में सिर्फ $1 की बढ़त रहती है, तो भारत का आयात बिल ₹16,000 करोड़ बढ़ जाता है. और इसी क्रम में डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया गिरेगा, जिससे विदेश घूमना, पढ़ना और विदेशी सामान खरीदना महंगा हो जाएगा.

आपकी थाली तक पहुंचेगी आंच

जब कच्चा तेल महंगा होता है, तो ट्रक और जहाजों का भाड़ा बढ़ जाता है. इससे फल, सब्जी और राशन के दाम सीधे तौर पर बढ़ जाते हैं. कोटक सिक्योरिटीज जैसी बड़ी संस्थाओं ने चेतावनी दी है कि कीमतें $150 तक भी जा सकती हैं.

बास्केट/क्रूड27 फरवरी19 मार्चबढ़ोत्तरी
इंडियन बास्केट$71$12171%
ओपेक बास्केट$70$11159%
ब्रेंट क्रूड$73$11254%
WTI क्रूड$67$11267%

Also Read: RBI की MPC मीटिंग आज से शुरू, क्या रेपो रेट में होगा बदलाव?

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola