राहुल गांधी ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा, युवाओं को 2000 रुपये और 30000 नौकरियों का किया वादा

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी, फोटो पीटीआई
Rahul Gandhi Puducherry Rally: लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित किया. विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने युवाओं को 2000 रुपये और पूर्व राज्य का वादा किया.
Rahul Gandhi Puducherry Rally: पुडुचेरी के लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन उसने दिया नहीं. हम पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. राहुल गांधी ने कहा- पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का मुद्दा कांग्रेस का हमेशा से रहा है.
राहुल गांधी ने बेरोजगार युवाओं को 2000 रुपये महीना और 30000 नौकरियों का वादा
पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- हम बेरोजगार युवाओं को 2000 रुपये महीने की मदद देने जा रहे हैं. हम प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर में 30000 नई नौकरियां देने जा रहे हैं. महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का वादा करते हुए राहुल ने कहा- मैं कई औरतों को यहां देख रहा हूं और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आप बसों में मुफ्त में सफर करने जा रही हैं.
BJP पुडुचेरी को अडाणी के पास बेचना चाहती है : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- BJP रिमोट कंट्रोल से राज्य चलाती है. क्षेत्रीय नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है. सैकड़ों फैक्ट्रियां अब बंद हो चुकी हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा – BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडाणी का हो जाए. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कराईकल बंदरगाह पहले ही उन्हें बेचा जा चुका है. राहुल ने बीजेपी पर मंदिर पर कब्जा करने और भगवान से चोरी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- राज्य में कानून-व्यवस्था खराब हो रही है और लोग रात में बाहर निकलने से डरते हैं.
ये भी पढ़ें: पत्नी पर उंगली उठी तो दहाड़े हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- पाकिस्तान से जुड़े हैं कांग्रेस के तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










