पत्नी पर उंगली उठी तो दहाड़े हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- पाकिस्तान से जुड़े हैं कांग्रेस के तार
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Apr 2026 9:54 AM
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, फोटो ANI
Himanta Sarma vs Congress: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पत्नी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है. हिमंता ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के साथ साठगांठ होने का आरोप लगाया. साथ ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया.
Himanta Sarma vs Congress: सीएम हिमंता ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें कहा- कांग्रेस ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से मिली झूठी जानकारी का इस्तेमाल करके मेरी पत्नी के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े. असम सीएम ने कहा- उनकी पत्नी ने झूठे आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
जाली दस्तावेजों के साथ मुद्दा उठाने पर हो सकती है जेल की सजा : हिमंता
हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- मेरी पत्नी के खिलाफ कांग्रेस के आरोप असम चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, इसके लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. उन्होंने आगे कहा- जब जाली दस्तावेजों के साथ जनता के सामने कोई मुद्दा उठाते हैं, तो उस पर IPC की धारा 420 और 468 लागू होती है. बेशक, नए BNS में भी इससे जुड़ा प्रावधान मौजूद है. जब आप किसी चुनाव के नतीजे या परिणाम को प्रभावित करने के लिए मनगढ़ंत दस्तावेजों के साथ ऐसे आरोप लगाते हैं, तो उस पर ज्यादा सजा वाले प्रावधान लागू होते हैं, और इसके लिए उम्रकैद तक की सजा हो सकती है. कल मेरी पत्नी ने एक FIR दर्ज कराई है, और मुझे पूरा यकीन है कि पुलिस कानून की सही धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जरूरी कार्रवाई करेगी.
कांग्रेस को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मटीरियल पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने मुहैया कराया
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा – कल पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं – एक दिल्ली में और दूसरी गुवाहाटी में. हमारी रिसर्च के दौरान हमें पता चला कि कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा मटीरियल एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने मुहैया कराया था. पिछले 10 दिनों में, एक पाकिस्तानी चैनल ने असम चुनावों को लेकर कम से कम 11 टॉक शो किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ था. हर टॉक शो का यही नतीजा निकला कि कांग्रेस को जीतना चाहिए. कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान का जुड़ाव अब बहुत ही साफ हो गया है. मुझे पूरा यकीन है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियां इस बात पर जरूर गौर करेंगी.
गौरव गोगोई की मदद एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने की : असम सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, कोई भी व्यक्ति 199 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करके एक कंपनी रजिस्टर करवा सकता है. कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, कांग्रेस ने रिंकी के नाम पर एक और कंपनी बना ली. कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से हासिल किए गए पासपोर्ट और दस्तावेजों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया. गौरव गोगोई की मदद एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने की. पाकिस्तान किस तरह असम चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










