कचरे को बनाएं खूबसूरत चीजें, प्लास्टिक बोतलों का ऐसे करें स्मार्ट इस्तेमाल

Updated at : 06 Apr 2026 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
old bottel resuse idea

पुरानी बोतलों के दोबारा इस्तेमाल के आइडिया (image: AI Generated)

Old Plastic Bottle Reuse Ideas: पुरानी प्लास्टिक बोतलों को फेंकने की बजाय रीयूज़ करना पर्यावरण के लिए फायदेमंद है. थोड़ी क्रिएटिविटी से आप इन्हें गार्डनिंग, स्टोरेज या डेकोरेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कचरा कम होता है और घर भी सुंदर बनता है.

विज्ञापन

Old Plastic Bottle Reuse Ideas: आज के समय में प्लास्टिक कचरा एक बड़ी समस्या बन चुका है, जो पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाता है. ऐसे में पुरानी प्लास्टिक बोतलों को फेंकने की बजाय उनका दोबारा उपयोग करना एक समझदारी भरा कदम है. रीयूज़ के जरिए न केवल कचरे को कम किया जा सकता है, बल्कि कई उपयोगी और सजावटी चीजें भी बनाई जा सकती हैं. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से ये बेकार बोतलें घर की सजावट, गार्डनिंग या स्टोरेज के काम आ सकती हैं. इस तरह हम पर्यावरण संरक्षण में अपना छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

1. गार्डन प्लांटर

 गार्डन प्लांटर पुराने बोतल का इस्तेमाल करके बनाने जे लिए एक बेहतरीन उपाय है. इसके लिए पुरानी बोतल को बीच से काटकर उसमें मिट्टी भरें और छोटे पौधे लगाएं. इसे बालकनी या दीवार पर टांग सकते हैं.

garden planter
गार्डन प्लांटर (image: ai generated)

2.  पेन स्टैंड

अगर आप बोतल के ऊपरी हिस्से को काटकर उसे सजाएं और पेन, पेंसिल रखने के लिए इस्तेमाल करें. ये आपके स्टडी टेबल को और भी खूबसूरत बना देगा. 

pen stand
पेन स्टैंड (image: ai generated)

3.  DIY लैंप

अगर आपको अपने कमरे को सजाने का शौक है तो आप प्लास्टिक बोतल को सुंदर तरीके से काटकर उसमें LED लाइट डालें और एक आकर्षक लैंप बनाएं.

 DIY लैंप (image: AI Generated)

4. स्टोरेज कंटेनर

कई बार हमें छोटी-छोटी चीजें जैसे बटन, कील, मसाले या दाल रखने के लिए किसी चीज कि जरूरत पड़ती है ऐसे में हम बोतल का उपयोग करें.

स्टोरेज कंटेनर (image: AI Generated)

5. बर्ड फीडर

गर्मी के दिनों में बोतल में छोटे छेद करके उसमें दाना भरें और पेड़ पर टांग दें ताकि पक्षी आसानी से खा सकें.

बर्ड फीडर (image: AI Generated)

यह भी पढ़े: Easy Ways to Remove Stickers: स्टिकर हटाना हुआ आसान बर्तन से स्टिकर और दाग दोनों हटाएं इन आसान तरीकों से

यह भी पढ़े: Kitchen Tips: दही की खटाश होगी चुटकियों में दूर, फॉलो करें ये आसान टिप्स

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola