ढाका में हिंसक झडपें, 10 लोगों की मौत

Updated at : 14 Jun 2014 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
ढाका में हिंसक झडपें, 10 लोगों की मौत

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लाभाषियों और बिहार मूल के उर्दूभाषियों के बीच हुई हिंसक झडप में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने कहा कि मीरपुर इलाके में हुई हिंसा के दौरान एक ही परिवार के आठ लोगों सहित नौ लोगों की मौत आग में झुलसकर मौत हुई […]

विज्ञापन

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लाभाषियों और बिहार मूल के उर्दूभाषियों के बीच हुई हिंसक झडप में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने कहा कि मीरपुर इलाके में हुई हिंसा के दौरान एक ही परिवार के आठ लोगों सहित नौ लोगों की मौत आग में झुलसकर मौत हुई जबकि एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई. हिंसा में कई लोग घायल हो गए.

ढाका के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जसीम उद्दीन ने टीवी चैनल से कहा, ‘‘स्थानीय बांग्लाभाषी युवकों और बिहार मूल के युवकों के बीच हिंसा की शुरुआत शब-ए-बारात के मौके पर पटाखे फोडने को लेकर हुई.’’ उन्होंने इसकी पुष्टि की है कि आठ लोग मारे गए हैं जिनमें पांच महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.बिहार मूल के लोगों का कहना है कि दंगाइयों ने 10 मकानों को आग लगा दी और कीमती सामान लूट लिया. बांग्लादेश में मौजूद बिहार के मूल के लोगों के पूर्वजों ने 1947 में भारत के बंटवारे के समय पूर्वी पाकिस्तान में पलायन किया था. 1971 की मुक्ति संग्राम के बाद पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश में तब्दील हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola