इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड से जुड़ेंगे बिहार के 7 जिले, चंपारण से किशनगंज तक का सफर होगा आसान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Apr 2026 7:05 AM
इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क (AI फोटो)
INDO-Nepal Border Road Project: उत्तर बिहार में बन रही इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. इस सड़क के पूरा होने से सात जिलों को सीधा फायदा मिलेगा. यह परियोजना न सिर्फ लोगों की यात्रा आसान करेगी, बल्कि सुरक्षा, व्यापार और स्थानीय विकास को भी नई गति देगी.
INDO-Nepal Border Road Project: उत्तर बिहार के बॉर्डर इलाकों में बन रहे इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क प्रोजेक्ट आखिरी दौर में पहुंच चुका है. काफी समय से अधूरी पड़ी इस सड़क को लेकर अब अच्छी खबर सामने आ रही है. उम्मीद है कि जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी और लोगों के लिए खोल दी जाएगी.
बिहार के इन 7 जिलों में होकर गुजरेगी सड़क
इस सड़क के बनने से सीमांचल, मिथिलांचल और चंपारण इलाके के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. यह सड़क पश्चिम चंपारण से शुरू होकर पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया होते हुए किशनगंज के गलगलिया तक जाएगी. यह सड़क भारत-नेपाल सीमा के समानांतर बन रही है. इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है. इससे इन इलाकों में आने-जाने की सुविधा बेहतर होगी और लोगों की जिंदगी आसान होगी.
प्रोजेक्ट के बारे में जानिये
बिहार में इस सड़क की कुल लंबाई करीब 554 किलोमीटर है, जिसमें से 531 किलोमीटर से ज्यादा का काम पूरा हो चुका है. कई जगहों पर पुल और पुलिया का काम भी अंतिम चरण में है. किशनगंज जिले में करीब 80 किलोमीटर सड़क बनाई जानी है, जहां तेजी से काम चल रहा है.
यह सड़क सिर्फ आम लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बहुत जरूरी है. इससे सीमा सुरक्षा बल के जवानों को आने-जाने में आसानी होगी और बॉर्डर पर निगरानी मजबूत होगी. साथ ही तस्करी और अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी. इसके अलावा भारत और नेपाल के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
विकास को मिलेगी रफ्तार
अधिकारियों का कहना है कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला, तो इस साल के अंदर यह सड़क पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी. इसके बनने से पूरे इलाके की तस्वीर बदल सकती है और विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 बजे लगेंगे क्लास, देखें नया टाइम-टेबल
लंबा इंतजार खत्म, दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, सातों दिन मिलेगी फ्लाइट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










