IPL 2026: कब होगी MS Dhoni की टीम में वापसी, गायकवाड़ ने दिया हेल्थ अपडेट

Updated at : 05 Apr 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसके के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एम एस धोनी.

सीएसके के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एम एस धोनी.

IPL 2026: MS Dhoni की फिटनेस को लेकर फैंस के बीच लगातार सवाल बने हुए हैं. अब CSK कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उनकी वापसी को लेकर अहम हेल्थ अपडेट दिया है, जिससे जल्द वापसी की उम्मीद जगी है. गायकवाड़ ने बताया कि धोनी जल्द की मैदान पर वापसी करने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन थोड़ा वक्त लगेगा.

विज्ञापन

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के हेल्थ पर महत्वपूर्ण अपडेट देते हुए कहा कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और फिट हो जाएंगे. 44 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पिंडली में खिंचाव के कारण फिलहाल मैदान से बाहर हैं और उनका रिहैबिलिटेशन चल रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से पहले, सीएसके ने पुष्टि की है कि पांच बार के टूर्नामेंट विजेता धोनी टूर्नामेंट के 19वें संस्करण के पहले दो सप्ताह में नहीं खेल पाएंगे. धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन फ्रेंचाइजी के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

गायकवाड़ ने बताया तेजी से ठीक हो रहे हैं धोनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान, सीएसके के कप्तान गायकवाड़ से धोनी की सेहत के बारे में पूछा गया और उन्होंने उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से बताया. गायकवाड़ ने कहा, ‘वे सही रास्ते पर हैं. वे धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ रहे हैं. वह खेलने के लिए उत्सुक है, लेकिन आप जानते हैं कि कभी-कभी समय लगता है. जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.’ धोनी आईपीएल 2026 सीजन में सीएसके के लिए शुरुआती तीन मैच नहीं खेल पाए हैं. फ्रेंचाइजी पहले ही राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती दो मैच हार चुकी है और आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में कमजोर टीम के तौर पर उतरी है.

पिछले सीजन में भी नीचले क्रम में आते थे धोनी

इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है कि क्या मौजूदा आईपीएल सीजन धोनी का इस फ्रेंचाइजी के लिए आखिरी सीजन होगा, जिसके साथ उन्होंने पांच खिताब जीते हैं. पिछले सीजन में विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी सवाल उठे थे, क्योंकि कुछ मैचों में उन्हें आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतारा गया था. पिछले सीजन में धोनी ने सीएसके के लिए 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 24.50 के औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए. गायकवाड़ के हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण बाहर होने के बाद धोनी ने कप्तानी भी संभाली थी.

टीम को खल रही धोनी की कमी

जब से सीएसके ने सैमसन को साइन किया है, तब से टूर्नामेंट में धोनी के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है. धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे के साथ इस प्रतियोगिता के सभी 19 सीजन में खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पांच बार की चैंपियन सीएसके ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया और यही बात डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पर भी लागू होती है.

ये भी पढ़ें…

वह कप्तान बनने के लायक नहीं, टॉस के बाद पंत ने क्या किया कि भड़क गए माइकल वॉन

मोहम्मद शमी को छोड़कर पछता रहा SRH, लखनऊ में शामिल होते ही बन गए खूंखार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola