April 2026 OTT Releases: इस अप्रैल अपने घर बैठे पाएं रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा की मजेदार फिल्में, पूरी लिस्ट यहां
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Apr 2026 9:26 PM
अप्रैल 2026 OTT रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
April 2026 OTT Releases: अप्रैल 2026 का पूरा महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. Netflix, Prime Video और Zee5 पर 'तू या मैं', 'ओ’रोमियो', 'दो दीवाने शहर में' और 'अस्सी' जैसी नई फिल्में अब ऑनलाइन देखें.
April 2026 OTT Releases: अप्रैल 2026 में एंटरटेनमेंट का सिलसिला जारी है. रवि किशन की ‘मामला लीगल 2’ और संजय मिश्रा की ‘वध 2’ के बाद भी इस महीने कई नई फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी.
Tu Yaa Main (April 10, Netflix)
यह फिल्म आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारिंग है. बिजॉय नांबियार ने इसे डायरेक्ट किया है. कहानी हिमांशु शर्मा पर बेस्ड है और यह एक लव स्टोरी-कम-सर्वाइवल थ्रिलर है. फिल्म में अलग-अलग बैकग्राउंड वाले दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की कहानी दिखाई गई है, जो धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं.
O’Romeo (April 10, Prime Video)
शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और रणदीप हुड्डा स्टारिंग यह फिल्म विशाल भद्रद्वाज की डार्क रोमांस सागा है, जो वैलेंटाइन्स डे 2026 के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इसे सच्ची घटनाओं से प्रेरित इंटेंस रिवेंज रोमांस ड्रामा बताया जा रहा है.
Do Deewane Seher Mein (April 17, Netflix)
रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मुंबई के दो अजीब मिलेनियल्स की कहानी दिखाती है. ये दोनों खुद को स्वीकार करने में जूझते हुए प्यार पाते हैं. उनका सफर शहर की भागदौड़ से लेकर पहाड़ों की शांति तक जाता है. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं.
Assi (April 17, Zee5)
अनुभव सिन्हा की अस्सी एक ट्रॉमा सर्वाइवर की कहानी है. यह फिल्म एक टीचर (कनी कुसरुति) के बारे में है, जो गैंग-रेप का शिकार हो जाती है और उसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती है. तापसी फिल्म में वकील रावी का रोल निभाती हैं, जो पीछे हटने से मना करती हैं. फिल्म कोर्टरूम की बहसों से आगे जाकर इंसाफ़ और ट्रॉमा की गहराई दिखाती है.
यह भी पढ़ें: S. Saraswathi OTT Release: तेलुगू क्राइम थ्रिलर ‘एस सरस्वती’ अब OTT पर, जानें कहानी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










