सिनसिनाटी में छह वर्षीय लडकी को कुत्तों ने काट खाया

Updated at : 08 Jun 2014 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
सिनसिनाटी में छह वर्षीय लडकी को कुत्तों ने काट खाया

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के सिनसिनाटी राज्य में दो कुत्तों ने छह वर्षीय एक लडकी को काट खाया है और वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है. लडकी के परिवार ने आज बताया कि जैनाबोउ ड्रामे की हालत अभी भी गंभीर है और वह कोमा में है. लडकी के अभी कई ऑपरेशन किए जाने […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के सिनसिनाटी राज्य में दो कुत्तों ने छह वर्षीय एक लडकी को काट खाया है और वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है. लडकी के परिवार ने आज बताया कि जैनाबोउ ड्रामे की हालत अभी भी गंभीर है और वह कोमा में है. लडकी के अभी कई ऑपरेशन किए जाने हैं और उसका उपचार किया जा रहा है.

लडकी के परिवार के सदस्य लेसली मैकईलार्थ ने बताया ‘‘इस समय वह आराम कर रही हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि वह कुछ सप्ताह में ठीक हो जाएगी.’’ मैकईलार्थ ने बताया कि उसे अपने छोटे भाई के साथ खेलना पसंद है और वह पढना सीख रही है. वह छह वर्ष की एक सामान्य बच्ची है.

सिनसिनाटी पुलिस ने बताया कि बुधवार को कुत्तों ने जैनाबोउ का पीछा किया और उसे काट खाया. लडकी की चाची ने सिनसिनाटी इनक्वायरर को बताया कि कुत्तों के हमले में जैनाबोउ का जबडा, जीभ और आंख क्षतिग्रस्त हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola