ईरान अमेरिका में जंग थमा तो इस देश ने उठा लिया हथियार! दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Apr 2026 1:45 PM

विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल टेस्ट, प्रतीकात्मक फोटो

North Korea Missile Launch: उत्तर कोरिया ने बुधवार को मिसाइलों की टेस्टिंग की. जापान ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. वहीं दक्षिण कोरिया ने बताया कि ये मिसाइलें 240 किलोमीटर तक गईं और उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर गिरीं.

विज्ञापन

North Korea Missile Launch: उत्तर कोरिया ने दो दिनों में दूसरी बार बुधवार को समुद्र की ओर छोटी दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. पीएमओ ने मिसाइल टेस्टिंग के खिलाफ इमरजेंसी अलर्ट भी जारी किया है. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) के मुताबिक उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तटीय शहर वॉनसन से मिसाइलें दागीं. ये मिसाइलें करीब 240 किलोमीटर तक गईं और उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर गिरीं. दक्षिण कोरिया ने कहा कि वह अमेरिका के साथ अपने मजबूत सैन्य गठबंधन के तहत उत्तर कोरिया की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

दक्षिण कोरिया को मिले मिसाइल लॉन्च के सबूत

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि मंगलवार को उत्तर कोरिया की राजधानी के आसपास एक अज्ञात मिसाइल लॉन्च का पता चला. फिलहाल, दक्षिण कोरिया और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां इस प्रक्षेपण से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण कर रही हैं. दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली दागी गई मिसाइल शायद बैलिस्टिक मिसाइल थी. लॉन्च के शुरुआती चरण में दक्षिण कोरिया के सैन्य रडार पर असामान्य गतिविधि दिखाई दी, लेकिन कुछ देर बाद मिसाइल रडार से गायब हो गई. इससे संकेत मिलता है कि यह प्रक्षेपण विफल हो सकता है.

दक्षिण कोरिया को सबसे बड़ा दुश्मन मानता है उत्तर कोरिया

मिसाइलों की टेस्टिंग ऐसे में समय में हो रही है. जब उत्तर कोरिया ने साफ कर दिया है कि वह दक्षिण कोरिया के साथ रिश्ते सुधारने का इच्छुक नहीं है. मंगलवार रात को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रथम उप मंत्री जांग कुम चोल ने भी सख्त बयान देते हुए कहा था कि दक्षिण कोरिया हमेशा उत्तर कोरिया का “सबसे कट्टर दुश्मन” बना रहेगा. इसके उलट दक्षिण कोरिया की उदारवादी सरकार लंबे समय से रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है.

अपनी ताकत बढ़ाने में लगा है उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा है. 29 मार्च को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हथियारों के लिए एक उन्नत और ज्यादा ताकतवर ठोस-ईंधन इंजन के परीक्षण को देखा. किम ने कहा कि यह परीक्षण देश की रणनीतिक सैन्य क्षमता को और मजबूत करेगा. माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को निशाना बनाने वाली और अधिक आधुनिक मिसाइलें विकसित करने की योजना का हिस्सा है. विशेषज्ञों का कहना है कि इंजन की ताकत बढ़ाने का मकसद शायद ऐसी मिसाइलें तैयार करना है, जिनमें एक साथ कई वारहेड लगाए जा सकें.

किम जोंग उत्तर कोरिया को बनाना चाहते हैं परमाणु शक्ति संपन्न देश

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने साफ कहा है कि वह अपने देश को हमेशा के लिए एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाना चाहते हैं. 24 मार्च को संसद में दिए गए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया अपने “सबसे बड़े दुश्मन” दक्षिण कोरिया के खिलाफ सख्त रुख बनाए रखेगा. अपने संबोधन में किम ने मिडिल ईस्ट युद्ध का जिक्र करते हुए अमेरिका पर आतंकवाद और आक्रामक नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था.

Also Read: पाकिस्तान नहीं… चीन था सीजफायर का सूत्रधार! जानें कैसे हुआ युद्धविराम

जंग थमी, खुलेगा होर्मुज… लेकिन क्या दुनिया से कीमत वसूलेगा ईरान?

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola