श्रीलंका: 73 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कोलंबो : श्रीलंका ने कथित तौर पर अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए 73 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इस घटना से कुछ दिन पहले ही श्रीलंका ने 33 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था. श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसला वारनाकुलसूर्या ने आज बताया कि 41 भारतीय मछुआरों को कल तालईमन्नार अपतटीय क्षेत्र […]
कोलंबो : श्रीलंका ने कथित तौर पर अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए 73 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इस घटना से कुछ दिन पहले ही श्रीलंका ने 33 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था.
श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसला वारनाकुलसूर्या ने आज बताया कि 41 भारतीय मछुआरों को कल तालईमन्नार अपतटीय क्षेत्र से और 32 भारतीय मछुआरों को डेल्फ्ट द्वीप के अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. मछली पकड़ने वाली 15 नौकाएं भी जब्त की गई हैं.
डेल्फ्ट में गिरफ्तार मछुआरों को कंकेसंतुरई बंदरगाह लाया जा रहा है, जबकि अन्य को तालईमन्नार स्थित मत्स्य निरीक्षण कार्यालय को सौंपा जाएगा. श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने इससे पहले गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को सद्भावना के तौर पर रिहा करने का आदेशदिया था. राजपक्षे 26 मई को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




