भारत का संसदीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा

वाशिंगटन : भारतीय सांसदों का एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल शीर्ष अमेरिकी सरकारी अधिकारियों, सांसदों और विद्वानों से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचार विमर्श करने के लिए अमेरिका आया है. बीजू जनता दल (बीजद) के नेता बैजयंत ‘जय’ पांडा के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स से आज मुलाकात […]
वाशिंगटन : भारतीय सांसदों का एक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल शीर्ष अमेरिकी सरकारी अधिकारियों, सांसदों और विद्वानों से द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचार विमर्श करने के लिए अमेरिका आया है.
बीजू जनता दल (बीजद) के नेता बैजयंत ‘जय’ पांडा के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स से आज मुलाकात की.
प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में सुप्रिया सुले :राकांपा:, भक्त चरण दास :कांग्रेस:, उदय सिंह :भाजपा:, प्रताप सिंह बाजवा :कांग्रेस:, मणिका टैगोर :कांग्रेस: और प्रेम दास राय :सिक्किम डेमोक्रेटिक फंट्: शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल बोस्टन की भी यात्रा करेगा.
इस प्रतिनिधिमंडल के दौरे का आयोजन ‘फोरम्स ऑफ पार्लियामेन्टेरियन्स ऑफ फ्रीडम ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टरी’ :एफआईसीसीआई: ने किया है. कल भारतीय अमेरिकी समुदाय ने बाजवा और प्रतिनिधिमंडल के अन्य कांग्रेसी सदस्यों के लिए भोज आयोजित किया था.
बाजवा ने इस अवसर पर पंजाब के विकास के लिए समुदाय से योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अकाली दल :बादल: के शासन में स्थिति ठीक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










