अयाज सादिक पाक नेशनल एसेंबली के नए स्पीकर

Updated at :16 Jul 2013 1:44 PM
विज्ञापन
अयाज सादिक पाक नेशनल एसेंबली के नए स्पीकर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सत्ता संभालने जा रही पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता अयाज सादिक को आज भारी बहुमत से नेशनल एसेंबली का नया स्पीकर चुना गया. लाहौर से संसद के लिए चुने गए सादिक ने कुल 258 मत हासिल किए. 313 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. एक मत को अवैध करार दिया गया. सादिक के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सत्ता संभालने जा रही पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता अयाज सादिक को आज भारी बहुमत से नेशनल एसेंबली का नया स्पीकर चुना गया.

लाहौर से संसद के लिए चुने गए सादिक ने कुल 258 मत हासिल किए. 313 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. एक मत को अवैध करार दिया गया. सादिक के प्रतिद्वंद्वी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता शहरयार अफरीदी को महज 31 मत मिले, जबकि मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट के एस ए इकबाल कादरी 23 मत पाकर सबसे पीछे रहे.

निवर्तमान स्पीकर फहमीदा मिर्जा ने कहा, ‘‘दूसरे उम्मीदवारों को मिले कुल मतों से अधिक मत हासिल करने वाले अयाज सादिक को स्पीकर के तौर पर निर्वाचित घोषित किया जाता है.’’ फहमीदा ने 59 साल के सादिक को शपथ दिलाई. सादिक ने कहा कि वह सदन को निष्पक्ष तरीके से चलाने का काम करेंगे. शपथ लेने के बाद सादिक ने कहा, ‘‘मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पूरी तरह से निष्पक्ष होकर सदन को चलाउंगा. मैं पूरे एसेंबली का स्पीकर हूं.’’

लाहौर के एक कारोबारी परिवार में पैदा हुए सादिक 2002 से तीन बार संसद के लिए चुने जा चुके हैं.पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली में कुल 342 सदस्य हैं, लेकिन कई सांसद एक से अधिक स्थान से जीते हैं और ऐसे में उन्हें एक सीट के प्रतिनिधि की हैसियत से मतदान का मौका मिला. इनमें भावी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल हैं.स्पीकर के लिए गोपनीय मतदान कराया गया. सादिक पाकिस्तानी संसद के निचले सदन के 19वें स्पीकर बने हैं. पिछली सरकार का नेतृत्व करने वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने पीएमएल-एन के साथ बातचीत के बाद स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार को हटा लिया. पाकिस्तान में पांच जून को नये प्रधानमंत्री शपथ लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola