मुशर्रफ की यात्रा पर प्रतिबंध हटाने की मांग संबंधी याचिका पर फैसला सुरक्षित

कराची: पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की यात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए दायर की गई याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. साल 2007 में आपातकाल लगाने के मामले में 70 साल के मुशर्रफ के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला चल रहा है. संघीय सरकार ने उनका […]
कराची: पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की यात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए दायर की गई याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.
साल 2007 में आपातकाल लगाने के मामले में 70 साल के मुशर्रफ के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला चल रहा है. संघीय सरकार ने उनका नाम ‘एक्जिट कंट्रोल लिस्ट’ में रखा है. इस कारण वह देश से बाहर नहीं जा सकते.
इसी साल मार्च में मुशर्रफ को अभ्यारोपित किया गया था. उन्होंने पिछले महीने सिंध हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी कि उनके खिलाफ लगे यात्रा संबंधी प्रतिबंध को हटाया जाए.वह दुबई में अपनी बीमार मां को देखने तथा ‘हृदय संबंधी समस्या और पीठ में दर्द’ को लेकर विदेशी चिकित्सकों से सलाह लेना चाहते हैं. न्यायमूर्ति मुहम्मद अली मजहर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










