फिलीपीन में भूकंप

मनीला : फिलीपीन में आए भूकंप से कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं और 30 से अधिक मकान नष्ट हो गए. नॉर्थ कोटाबाटो प्रांत की गवर्नर एमिलू तालिनो मेंडोजा ने आज कहा कि उनके प्रांत में कल आए 5.7 तीव्रता के भूकंप से सड़कों में दरारें पड़ गइंर्, एक पुल नष्ट हो गया […]
मनीला : फिलीपीन में आए भूकंप से कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं और 30 से अधिक मकान नष्ट हो गए.
नॉर्थ कोटाबाटो प्रांत की गवर्नर एमिलू तालिनो मेंडोजा ने आज कहा कि उनके प्रांत में कल आए 5.7 तीव्रता के भूकंप से सड़कों में दरारें पड़ गइंर्, एक पुल नष्ट हो गया और कारमन नगर के दो गांवों में जलापूर्ति करने वाले पाइप टूट गए.
मेंडोजा ने बताया कि किमादजिल गांव में एक स्कूल जमींदोज हो गया. भूकंप और इसके बाद आए झटकों से लोग सहमे रहे. फिलीपीन द्वीपसमूह प्रशांत अग्नि वलय क्षेत्र में स्थित है जहां अक्सर भूकंप आने और ज्वालामुखी फटने जैसी घटनाएं होती रहती हैं. वर्ष 1990 में उत्तरी द्वीप लुजोन में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से करीब 2,000 लोगों की मौत हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










