पंजाब किंग्स के सामने मुंबई की चुनौती, हार से खत्म हो सकता है टूर्नामेंट का सफर

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
Shreyas iyer vs Hardik pandya

श्रेयस अय्यर बनाम हार्दिक पांड्या

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 58वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित होगा. पंजाब किंग्स के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा है.

विज्ञापन

IPL 2026: धर्मशाला में मुंबई के खिलाफ मुकाबला जीतना पंजाब के लिए बेहद जरूरी है, अगर उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहना है. लगातार चार मैच हारने के बाद टीम की राह मुश्किल नजर आ रही है. पंजाब फिलहाल 11 मैचों में 4 जीत के साथ संघर्ष करते नजर आ रही है. प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए पंजाब को अपने अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. 

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब और मुंबई के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों में जबरदस्त बराबरी देखने को मिलती है. अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से दोनों ने 17-17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. आज के मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वह न केवल अंक तालिका में आगे बढ़ेगी बल्कि आपसी भिड़ंत के रिकॉर्ड में भी बढ़त बना लेगी. 

पंजाब के लिए बॉलिंग चिंता का विषय

इस सीजन पंजाब के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं. टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इकोनॉमी भी 9 से ऊपर रही है, जो चिंता का विषय है. आंकड़ों पर गौर करें तो सभी 10 टीमों में पंजाब का रन रेट इस सीजन सबसे खराब रहा है. लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शिस जैसे विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल करने के बावजूद टीम की गेंदबाजी पटरी पर नहीं लौट पा रही है. पिछले मैच में एक हैरान करने वाला फैसला देखने को मिला था, जहाँ एक प्रमुख गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को शामिल करने के बाद भी उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज मुंबई के खिलाफ टीम उसे प्लेइंग-11 में शामिल करती है या नहीं.

मुंबई बैटिंग,बॉलिंग दोनों में फेल

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं रहा है. टीम को न तो बल्लेबाजों का सही साथ मिला और न ही गेंदबाज लय में नजर आए. स्टार खिलाड़ियों से सजी होने के बावजूद यह टीम अब तक 11 में से केवल 3 मैच ही जीत पाई है और अंक तालिका में 9वें स्थान पर खिसक गई है. जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की मौजूदगी के बाद भी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जिसके कारण मुंबई अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज के मैच में हार्दिक वापसी कर सकते है.

धर्मशाला में बारिश का साया

धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले पर मौसम की मार पड़ सकती है. मैच के दौरान हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. शाम के समय यहाँ का तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि बारिश की वजह से मैच में रुकावट या देरी की आशंका है, लेकिन राहत की बात यह है कि एचपीसीए स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है, जिससे खेल जल्द शुरू होने की उम्मीद रहेगी. 

दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी(12)

पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर।

इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह

मुंबई इंडियंस- रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या(कप्तान), कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola