अमेरिकी क्षेत्र में एक बार फिर टोरनेडो का कहर

Updated at :16 Jul 2013 1:43 PM
विज्ञापन
अमेरिकी क्षेत्र में एक बार फिर टोरनेडो का कहर

ओकलाहोमा सिटी : अमेरिकी क्षेत्र में दो सप्ताह से भी कम समय के अंतराल में घातक टोरनेडो तूफान ने एक बार फिर कहर ढाया. ओकलाहोमा राजमार्ग गश्ती दल का कहना है कि इसमें एक मां और बच्चे की मौत हो गई. ओकलाहोमा सिटी में टोरनेडो का प्रवेश कल हुआ और इससे एक महत्वपूर्ण राजमार्ग पर […]

विज्ञापन

ओकलाहोमा सिटी : अमेरिकी क्षेत्र में दो सप्ताह से भी कम समय के अंतराल में घातक टोरनेडो तूफान ने एक बार फिर कहर ढाया. ओकलाहोमा राजमार्ग गश्ती दल का कहना है कि इसमें एक मां और बच्चे की मौत हो गई.

ओकलाहोमा सिटी में टोरनेडो का प्रवेश कल हुआ और इससे एक महत्वपूर्ण राजमार्ग पर ढेर सारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। राजमार्ग गश्ती दल ने कहा कि टोरनेडो के कारण अनेक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए जबकि कुछ लापता है.

राजमार्ग गश्ती दल की सदस्य बेट्सी रांडोल्फ ने कहा कि गश्ती दल के सदस्यों को शहर के पश्चिमी क्षेत्र में एक मां और बच्चे का शव मिला है. तूफान कल शाम भीड़भाड़ वाले समय में आया और इसके कारण अफरातफरी मच गई.

गौरतलब है कि मूर उपनगरीय क्षेत्र में तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है जहां 20 मई को आए टोरनेडो में 24 लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola