इराक में बम विस्फोटों में 30 की मौत

बगदाद: इराक में एक प्रांतीय गवर्नर पर निशाना साधकर किये गये हमले समेत श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में शुक्रवार को कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये. इराक से 2011 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से यहां हिंसा का सबसे भीषण दौर चल रहा है. इससे […]
बगदाद: इराक में एक प्रांतीय गवर्नर पर निशाना साधकर किये गये हमले समेत श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में शुक्रवार को कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये.
इराक से 2011 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से यहां हिंसा का सबसे भीषण दौर चल रहा है. इससे डर बढ़ रहा है कि देश में असैन्य युद्ध के हालात बन रहे हैं.
अधिकतर विस्फोट बगदाद में हुए. पुलिस के अनुसार पूर्वोत्तर में शिया प्रभुत्व वाले बिनोक में कार बम विस्फोट में चार की मौत हो गयी। मध्य बगदाद में एक बाजार में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गयी.
बगदाद के पूर्व में शिया प्रभुत्व वाले उर में एक खड़ी कार में बम विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गयी और 17 लोग घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










