बिहार में मौजूद हैं दुनिया का सबसे पुराना मंदिर, मां के श्रृंगार के लिए थाइलैंड से आता है फूल

Published by : Prashant Tiwari Updated At : 30 Mar 2025 2:59 PM

विज्ञापन

मां मुंडेश्वरी

बिहार : कैमूर जिले में भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम मंदिर को दुनिया का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है.

विज्ञापन

बिहार : 30 मार्च से  चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई. नवरात्रि के पहले दिन देश भर में मौजूद माता दुर्गा के मंदिर में भीड़ उमर पड़ी. इसी कड़ी में बिहार के कैमूर जिले में भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी धाम में भक्तों की भारी भीड़ दिखी. सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे. यह मंदिर 600 फीट ऊंची पहाड़ी पर है और इसे दुनिया का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है. नवरात्रि के सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर होने वाली निशा पूजा के लिए मंदिर को सजाने के लिए थाईलैंड और बैंकॉक से फूल मंगाए जाते हैं. 

मां मुंडेश्वरी की प्रतिमा
मां मुंडेश्वरी की प्रतिमा

वाराही रूप में विराजमान हैं मां 

पवरा पहाड़ी पर स्थित मां का मंदिर अष्टकोणीय है और श्री यंत्र के आकार में बना है. यहां मां वाराही रूप में विराजमान हैं, जिनका वाहन भैंसा है. मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग भी स्थापित है, जिसका रंग सूर्य की स्थिति के साथ बदलता है. मंदिर में पहले दिन से ही भक्ति का माहौल है. विदेशी फूलों से सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस नवरात्रि को और खास बना रहे हैं. 

पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी  का मंदिर
पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी का मंदिर

दुनिया के सबसे पुराने मंदिर का मिला है खिताब 

मां मुंडेश्वरी धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक सिंह ने बताया, “यह देश का सबसे पुराना मंदिर है, जो 526 ईसा पूर्व से है. मां ने यहां मुंड राक्षस का वध किया था इसलिए इसे मुंडेश्वरी नाम मिला. नवरात्रि में सप्तमी, अष्टमी और नवमी को मंदिर की भव्य सजावट होती है. पिछले 10 साल से हम थाईलैंड और बैंकॉक से फूल मंगाते हैं। सुबह से हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं.” मुंडेश्वरी धाम की खासियत है इसकी अनोखी बलि प्रथा। यहां बकरे को काटे बगैर बलि दी जाती है. रक्तहीन बलि की यह प्रथा विश्व में कहीं और नहीं देखी जाती. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मन्नत पूरी होने पर देते है बकरे की बलि 

पुजारी राधेश्याम झा ने कहा, “लोग मन्नत मांगते हैं और पूरी होने पर बकरे की बलि चढ़ाते हैं. अक्षत मारने से बकरा बेहोश हो जाता है और बाद में जिंदा हो जाता है. देश-विदेश से भक्त यहां आते हैं.” मंदिर में सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल और मजिस्ट्रेट के साथ मंदिर प्रशासन की टीम तैनात है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 चेकपॉइंट बनाए गए हैं. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हेल्पलाइन सेंटर भी शुरू किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को जाम या किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें : कलकत्ता में ही नहीं बिहार में भी है हावड़ा पुल, लेकिन नहीं जा सकते यात्री, जानिए क्या है इसकी कहानी

इसे भी पढ़ें : ‘अच्छा हुआ बीवी भाग गई, वरना मैं भी ड्रम में…’, पत्नी को लेकर भागा दोस्त तो खुशी से झूम उठा पति 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन