CBSE 12वीं परीक्षा में अनुप्रिया ओझा बनीं कॉमर्स जिला टॉपर

Updated:
विज्ञापन
Buxar News

अनुप्रिया ओझा

Buxar News : CBSE 12वीं परीक्षा में अनुप्रिया ओझा बनीं कॉमर्स जिला टॉपर

विज्ञापन

Buxar News (मनीष कुमार मिश्रा) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बक्सर के फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यालय की छात्रा अनुप्रिया ओझा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉमर्स संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है.

प्राचार्य ने परीक्षा में उत्तीर्ण हुए स्टूडेंट्स के बारे में दी जानकारी

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय से कुल 168 विद्यार्थी बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 98 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित हुए. परीक्षा परिणाम में 20 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक तथा 40 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया.

अनुप्रिया ओझा एवं राखी कुमारी ने हासिल किए शत-प्रतिशत 100 अंक

विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की. पेंटिंग विषय में श्लोक तिवारी, एकता कुमारी, अनुप्रिया विजय सिंह, अनुप्रिया ओझा एवं राखी कुमारी ने शत-प्रतिशत 100 अंक प्राप्त किए. अंग्रेजी में श्रेया सिंह ने 98 अंक अर्जित किए. अकाउंटेंसी में अनुप्रिया ओझा को 97 तथा बिजनेस स्टडीज़ में 98 अंक प्राप्त हुए. इकोनॉमिक्स में अस्मित ने 98 अंक हासिल किए. वहीं विज्ञान संकाय में भौतिकी में सौरभ को 93, रसायन विज्ञान में युवराज को 95, जीवविज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा में सौम्या को 94-94 तथा गणित में 95 अंक सर्वोच्च रहे. परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला. सभी ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Also Read : Buxar News : सड़क बनाने के नाम पर 11 हजार से ज्यादा पेड़ों की हुई कटाई, कैसे बनेगा विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन?

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन