कैमूर में 94 घंटे के बाद भी 4 सिर कटे शवों की नहीं हुई शिनाख्त, सीरियल किलर की आशंका
Published by : Sakshi kumari Updated At : 14 May 2026 12:28 PM
रामगढ़ थाना की तस्वीर
Kaimur News: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 60 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से चार सिरविहीन शव बरामद होने के बाद भी उनकी पहचान घटना के 94 घंटे बीत जाने के बावजूद नहीं हो सकी है.
Kaimur News: (रामगढ़ से रंजय जायसवाल) जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 60 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से चार सिरविहीन शव बरामद होने के बाद भी उनकी पहचान घटना के 94 घंटे बीत जाने के बावजूद नहीं हो सकी है. पुलिस अब तक हत्या कांड के किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुँच पाई है.
पुलिस की आम लोगों से अपील
इस संबंध में गुरुवार को रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बाजार क्षेत्र में माइकिंग कर आम लोगों से सहयोग की अपील की. थाना अध्यक्ष ने ई-रिक्शा पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग कर पूरे बाजार और शहरी क्षेत्र में संदेश प्रसारित कराया कि बीते 5 मई के बाद से जो किरायेदार अपने घरों से बाहर गए हैं या अचानक गायब हुए हैं, उनकी जानकारी तुरंत थाने को दी जाए.
अब तक मिले 4 सिर कटे शव
पुलिस ने रामगढ़, नुआंव, मोहनिया, देवहलिया, चंदेश बाजार सहित आसपास के गांवों के मकान मालिकों से भी किरायेदारों का विवरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया. जानकारी के अनुसार, 10 मई को दुर्गावती नदी से दो सूटकेस में शवों के अंग बरामद हुए थे, जबकि 12 मई की रात अभैदे नहर किनारे दो बोरियों से अन्य दो शवों के धड़ मिले.
सुराग बताने वालों को 50 हजार रुपए देगी पुलिस
सभी शवों के सिर गायब होने के कारण पहचान में गंभीर परेशानी हो रही है. इधर, हत्या कांड के खुलासे के लिए कैमूर पुलिस ने बुधवार शाम हत्यारों का सुराग देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस का मानना है कि किरायेदारों की जानकारी से मामले के खुलासे में अहम सुराग मिल सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










