भभुआ में दो अलग-अलग बोरियों में मिला पुरुष और महिला का सिर कटा शव, रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला

Updated:
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस की तस्वीर

अभैदे नहर के किनारे दो बोरियों में बिना सर के महिला और पुरुष का शव मिला है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Kaimur Crime News: (रामगढ़ से रंजय जायसवाल) कैमूर में मंगलवार की रात अभैदे नहर के किनारे दो बोरियों में बिना सर के महिला और पुरुष का शव मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार की सुबह जिले के कप्तान एसपी हरिमोहन शुक्ला डीएसपी प्रदीप कुमार दलबल के साथ रामगढ़ थाने पहुंचे. पुलिस घटना की जांच कर रही है और मामले के उद्भेदन को लेकर अनुसंधान तेज कर दी है. तीन थाने नुआंव, कुढ़नी, मोहनिया के थानेदार सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर मौजूद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुरुष और महिला का सिर कटा शव बरामद

हत्या के उद्भेदन को लेकर डीआईयू टीम और एफएसएल टीम भी अनुसंधान में जुटी है. अनुसंधान की पहली कड़ी पुलिस पुरुष के धड़ से बरामद शर्ट के पीछे लगे कपड़े सिलाई करने वाले ट्रेलर की दुकान का नाम है. जहां जाकर पुलिस दुकान पर रखी कस्टमर रसीद के आधार पर मृतक की पहचान तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस को भी अब लगभग यह लग रहा कि हत्या जिनकी भी हुई है, उनके तार रामगढ़ प्रखंड या जिले के ही किसी एक गांव से जुड़े हुए हैं.

इसके पहले सूटकेस में मिला था मानव अंग

बहरहाल अनुसंधान के दौरान पुलिस अभी कुछ भी बताने से बच कर रही है. पिछले तीन दिनों में यह तीसरी घटना है. इसके पहले दुर्गावती नदी में दो सूटकेस में मानव के अंग पाए गए थे. हाल ही में नदी में दो टुकड़ों में शव बरामद हुआ था. वहीं अब मंगलवार की रात दो अलग अलग बोरियों में पुरुष और महिला का धड़ पुलिस ने बरामद किया है.

जांच में जुटी पुलिस

बीते दिनों से हुए इस घटना के बाद प्रशासन भी सकते में आ गई है. पुलिस शवों के सिर को बरामद करने की प्रयास में जुटी हुई है. शव की शिनाख्त होने के बाद ही मामले का उद्भेदन किया जा सकता है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Also Read: Kaimur News: पत्नी के अवैध संबंध के शक में सनकी पति ने उठाया खौफनाक कदम, पेट्रोल बम फेंककर परिजनों को जिंदा जलाने का किया प्रयास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन