कैमूर: भगवानपुर-जैतपुर पथ पर तेज रफ्तार स्कूल वाहन पलटा, चालक घायल, अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

पलटा हुआ स्कूल वाहन

भगवानपुर-जैतपुर पथ पर सोमवार सुबह एक स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. गनीमत रही कि वाहन खाली था और बच्चे बाल-बाल बच गए. इस घटना से अभिभावक चिंतित हैं और लापरवाह चालकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Kaimur school van accident: भगवानपुर-जैतपुर पथ पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एक स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. हादसे में वाहन चालक के घायल होने की बात सामने आई है. घटना उस समय हुई, जब चालक बच्चों को रिसीव करने के लिए जैतपुर कला गांव की ओर जा रहा था. गनीमत रही कि वाहन बच्चों को रिसीव कर लौटते समय नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज रफ्तार में मोड़ने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी निबियां गांव निवासी आदित्य पाण्डेय ने बताया कि वाहन भगवानपुर की ओर से जैतपुर कला की तरफ जा रहा था. इसी दौरान चालक ने तेज रफ्तार में दईंतरा बाबा मोड़ पर वाहन मोड़ने का प्रयास किया. इससे वाहन दो चक्कों पर लहराते हुए सड़क किनारे खेत में जा कूदा और पलट गया. हादसे में चालक को मामूली चोट लगने की बात कही जा रही है. घटना के बाद जेसीबी की मदद से पलटे हुए वाहन को खेत से बाहर निकाल लिया गया.

बच्चों को लेने के दौरान हादसा होने से टला बड़ा खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि स्कूल वाहन बच्चों को स्कूल पहुंचाने के दौरान पलटा होता, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था. घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे और उनके अभिभावक भी भयभीत हैं. अभिभावकों का कहना है कि बच्चे थोड़ा देर से स्कूल पहुंचें, लेकिन उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए.

लापरवाह चालकों पर कार्रवाई की मांग

अभिभावकों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले स्कूल वाहन चालकों के प्रति नाराजगी जतायी है. उनका कहना है कि ऐसे गैरजिम्मेदार चालकों को स्कूल प्रशासन को हटाना चाहिए और प्रशिक्षित व अनुभवी चालकों की ही नियुक्ति करनी चाहिए, ताकि बच्चे समय पर स्कूल पहुंचने के साथ सुरक्षित भी रहें.

इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन