कैमूर में हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक को दबोचा; जांच में निकला AI से बना फर्जी वीडियो

Updated:
विज्ञापन

फोटो.19. एआई से पिस्तौल लहराते वीडियो वायरल करने मामले में हिरासत में लिया गया युवक | Prabhat Khabar Network

भभुआ में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। जांच में वीडियो एआई (AI) से बना पाया गया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Kaimur News : सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इंस्टाग्राम पर वायरल तस्वीर और वीडियो की सूचना मिलते ही भभुआ थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया. हालांकि, पुलिस की जांच में वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार होने की बात सामने आयी. इसके बाद युवक को थाने से ही छोड़ दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर पिस्तौल लहराते युवक की तस्वीर हुई वायरल

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को भभुआ थाने की एएसआई ब्यूटी कुमारी ओडी ड्यूटी पर थीं. इसी दौरान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक तस्वीर और इंस्टाग्राम आईडी मिली. इसमें एक युवक हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था. तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.

अखलासपुर के युवक को पुलिस ने दबोचा

जांच के दौरान पुलिस ने वायरल तस्वीर में दिख रहे युवक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर वार्ड संख्या 11 निवासी बलदाऊ सिंह के बेटे राजन उर्फ मनमोहन पटेल के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस ने वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहे हथियार के संबंध में भी युवक से जानकारी ली.

आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ केस, फिर जांच में सामने आया AI का खेल

वायरल तस्वीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया. इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और तस्वीर की जांच की. पूछताछ और जांच में सामने आया कि तस्वीर/वीडियो में दिख रहा हथियार वास्तविक नहीं था, बल्कि AI तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया था.

जांच के बाद युवक को थाने से छोड़ा

वीडियो के AI से बनाए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने युवक को थाने से छोड़ दिया. मामले में एएसआई ब्यूटी कुमारी की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी और वायरल सामग्री की जांच की जा रही है. घटना ने सोशल मीडिया पर AI के जरिए फर्जी हथियारबंद वीडियो और तस्वीरें तैयार कर वायरल करने के बढ़ते खतरे को भी सामने ला दिया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन