कैमूर: चैनपुर में मारपीट मामले के फरार पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारंट के आधार पर पुलिस ने घर से दबोचा

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार वारंटी | Prabhat Khabar Network

चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर पूर्व के मारपीट मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की गिरफ्तारी न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर की गयी. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिकंदरपुर निवासी दीनानाथ पासी और उनके पुत्र अवधेश पासी के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वारंट जारी होने के बाद से चल रहे थे फरार

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले में न्यायालय ने दोनों आरोपितों के खिलाफ वारंट जारी किया था. वारंट जारी होने के बाद से दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन दोनों हाथ नहीं लगे थे.

घर पर होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपित अपने घर पर मौजूद हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिकंदरपुर गांव में छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दोनों को चैनपुर थाना लाया गया.

मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गये

थाने में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों की मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन