सनकी पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी और परिजनों पर फेंका पेट्रोल बम, पढ़िए पूरा मामला…
घटना के बाद घर की स्थिति
सनकी युवक ने पत्नी के कथित अवैध संबंध और ओझा-गुणी के चक्कर में फंसने के शक में पेट्रोल बम फेंककर अपने ही परिवार को जलाकर मारने का प्रयास किया.
Kaimur News: (भभुआ से अमित कुमार सिन्हा) भभुआ शहर के वार्ड संख्या 11 में मंगलवार देर रात लगभग 2 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां एक सनकी व्यक्ति ने पत्नी के कथित अवैध संबंध और ओझा-गुणी के चक्कर में फंसने के शक में पेट्रोल बम फेंककर अपने ही परिवार को जलाकर मारने का प्रयास किया. इस घटना में आरोपी सहित परिवार के कुल सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है.
आपके शहर में
पत्नी के अवैध संबंध के शक में पूरे परिवार को जलाने की कोशिश
झुलसने वालों में आरोपी 56 वर्षीय बिहारी लाल जायसवाल, उनकी पत्नी बेबी देवी (50 वर्ष), पुत्रवधू अलका जायसवाल (24 वर्ष), पुत्र राजीव कुमार जायसवाल, दूसरी पुत्रवधू पूजा जायसवाल (24 वर्ष), पुत्री चांदनी कुमारी (20 वर्ष) तथा मकान में किराए पर रह रही बेलाव थाना क्षेत्र के उचिनर गांव निवासी सिद्धि दुबे की 21 वर्षीय पुत्री रितु कुमारी शामिल हैं.
3 वर्षों से पत्नी पर कर रहा था शक
परिजनों के अनुसार, आरोपी बिहारी लाल जायसवाल पिछले लगभग तीन वर्षों से अपनी पत्नी पर अवैध संबंध और ओझा-गुणी के प्रभाव में आने का शक कर रहे थे. इसी को लेकर वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. रात करीब 2 बजे तेज धमाके और धुएं से उनकी नींद खुली तो भूतल में आग और धुआं फैल चुका था.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने बताया कि नीचे आने पर आरोपी को पेट्रोल से आग लगाते हुए देखा गया. शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और सभी को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर के भूतल में खड़ी बाइक, दरवाजे और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: Rohtas News: नहर में मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए