पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने के लिए रेलवे को कौन-कौन से चार्जेज दे रहे हैं आप?

Vande Bharat Express|IRCTC Update|अगर आप कैटरिंग सर्विस का विकल्प चुनते हैं, तो इसके लिए आपको 308 रुपए का कैटरिंग चार्ज चुकाना पड़ता है. इस तरह 1,002 रुपए का एक व्यक्ति का टिकट 1,450 रुपए का हो जाता है.
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने देश में बनी सबसे आरामदायक और सबसे स्पीड चलने वाली ट्रेन है. इस ट्रेन में यात्रा करना आज हर किसी की इच्छा है. देश में बड़ी संख्या में वंदे भारत ट्रेनें अब चलने भी लगीं हैं. इसलिए आप इसमें बेहद आरामदेह यात्रा कर सकते हैं. अब तो पश्चिम बंगाल से बिहार जाने के लिए पटना-हावड़ा और हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. इस ट्रेन की एसी चेयर कार में सफर करने के लिए आपको 1,450 रुपए का टिकट कटाना पड़ेगा. वहीं, अगर आप एग्जीक्यूटिव चेयर कार में यात्रा करना चाहेंगे, तो इसके टिकट के लिए आपको 2,675 रुपए का भुगतान करना होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस टिकट में भारतीय रेलवे आपसे कितना टैक्स ले रही है? आइए, हम आपको बताते हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने वालों को किस मद में कितने रुपए चुकाने पड़ते हैं. हावड़ा से पटना जाने के लिए यात्री अगर टिकट कटाते हैं, तो उन्हें कुल 2,675 रुपए खर्च करने होते हैं. इसमें बेस फेयर 2,061 रुपए है. रिजर्वेशन चार्ज के रूप में 60 रुपए का भुगतान करना होता है. वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट कटाने वालों को 75 रुपए का सुपरफास्ट चार्ज भी देना होता है. इसके अलावा 110 रुपए का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) भी रेलवे आपसे वसूलता है. अगर आप इस ट्रेन में कैटरिंग सर्विस का ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको इसके लिए 369 रुपए खर्च करने पड़ते हैं. इस तरह 2,061 रुपए का टिकट रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज, जीएटी और कैटरिंग सर्विस चार्ज लगने के बाद 2,675 रुपए का हो जाता है.
अगर बात एसी चेयर कार के टिकट की करें, तो आपको इसके लिए आपको कुल 1,450 रुपए का भुगतान करना होता है. इसका बेस फेयर 1,002 रुपए है. इसके लिए आपको रिजर्वेशन चार्ज के रूप में 40 रुपए, सुपरफास्ट चार्ज के रूप में 45 रुपए और 55 रुपए का जीएसटी भुगतान करना होता है. अगर आप कैटरिंग सर्विस का विकल्प चुनते हैं, तो इसके लिए आपको 308 रुपए का कैटरिंग चार्ज चुकाना पड़ता है. इस तरह 1,002 रुपए का एक व्यक्ति का टिकट 1,450 रुपए का हो जाता है.
भारतीय रेलवे का कहना है कि एक यात्री की पूरी यात्रा पर जितना उसे खर्च करना पड़ता है, उसका 57 फीसदी ही यात्री टिकट से उसे मिलता है. यानी यात्रियों से वह अभी भी रेल के आने-जाने पर होने वाले खर्च का औसतन 57 फीसदी कम टिकट रखता है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म सर्विसेज (आईआरसीटीसी) का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों से जो कैटरिंग चार्ज लिया जाता है, उसमें जीएसटी शामिल है.
बता दें कि 22347 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. यह ट्रेन हावड़ा से पटना के बीच चलती है. इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन हावड़ा और पटना के बीच सात स्टेशनों पर रुकती है. पटना से खुलने वाली ट्रेन पटना साहिब, मोकामा, लक्खीसराय, जसीडीह, जामताड़ा, आसनसोल और दुर्गापुर में रुकने के बाद हावड़ा पहुंचती है. वहीं, जब ट्रेन हावड़ा से खुलती है, तो दुर्गापुर, आसनसोल, जामताड़ा, जसीडीह, लक्खीसराय, मोकामा और पटना साहिब स्टेशनों पर रुकने के बाद पटना पहुंचा देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




