पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायेगी, तृणमूल कांग्रेस का दावा

Updated at : 30 Dec 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Politics Amit Shah vs Bratya Basu Bengal Chunav 2026 TMC BJP

अमित शाह और ब्रात्य बसु. फोटो : प्रभात खबर

West Bengal Politics: अमित शाह के उस दावे पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया है कि बंगाल में भाजपा इस बार दो तिहाई बहुमत से सरकार बनायेगी. बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु नेकहा है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा 50 सीटें भी नहीं जीत पायेगी. उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

West Bengal Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावे पर पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने उन पर झूठ फैलाने और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के निराधार दावे करने का आरोप लगाया है. मंगलवार को अमित शाह के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने पत्रकारों से कहा कि अमित शाह की टिप्पणियां खोखले दावों पर आधारित हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 50 सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी.

ब्रात्य बसु बोले- बंगाल चुनाव में भाजपा की होगी शर्मनाक हार

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि अमित शाह एक पर्यटक की तरह आते-जाते रहेंगे. ऐसे दौरों से कोई लाभ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा. भगवा पार्टी 50 सीटों पर भी जीत हासिल नहीं कर सकेगी.

अमित शाह का दावा – 2026 में दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

इससे पहले अमित शाह ने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा वर्ष 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य में अगली सरकार बनायेगी. अमित शाह ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर चुनावी लाभ के लिए बांग्लादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Politics: अवैध प्रवासियों को बंगाल से बाहर निकालेगी भाजपा सरकार – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2026 में भाजपा राज्य में सत्ता में आयेगी और अवैध प्रवासियों को बाहर निकाला जायेगा. शाह ने कहा- हम न केवल घुसपैठियों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें खदेड़ भी देंगे. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने भी शाह के दावे को खारिज कर दिया. कहा कि अमित शाह कहते हैं कि भाजपा मंदिर आधारित ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती, यह बहुत बड़ा झूठ है.

2019 और 2024 में भाजपा ने मंदिर-मस्जिद की राजनीति की – मजूमदार

तृणमूल प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि सभी जानते हैं कि भाजपा ने वर्ष 2019 और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में मंदिर-मस्जिद की राजनीति का प्रचार किया. इस तरह की राजनीति को बंगाल के लोग फिर खारिज करेंगे. वर्ष 2021 की तरह भाजपा को वर्ष 2026 के बंगाल चुनाव में भी मुंह की खानी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में गरजे अमित शाह, कहा- घुसपैठ को बढ़ावा दे रहीं ममता बनर्जी, 15 अप्रैल के बाद बंगाल में भाजपा सरकार

एसआईआर के खिलाफ 5 जनवरी को तृणमूल समर्थित मतुआ समुदाय के लोग करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola