एसआईआर के खिलाफ 5 जनवरी को तृणमूल समर्थित मतुआ समुदाय के लोग करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन

एसआईआर के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करते मतुआ समुदाय के लोग. फोटो : एएनआई
Matua Community Protest: पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर के बीच केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के घर के बाहर तृणमूल और भाजपा समर्थित मतुआ समुदाय के लोगों में हुई झड़प के खिलाफ टीएमसी समर्थित ममता बाला ठाकुर गुट ने 5 जनवरी को विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. ममता बाला ठाकुर का आरोप है कि शांतनु ठाकुर के एक बयान जवाब मांगने गये मतुआ समुदाय के लोगों पर केंद्रीय मंत्री के समर्थकों ने हमला बोल दिया था.
Table of Contents
Matua Community Protest: पश्चिम बंगाल के बनगांव के ठाकुरनगर की घटना और एसआईआर के विरोध में तृणमूल समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ ने 5 जनवरी को राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. संगठन ने कहा है कि उस दिन दोपहर 12 बजे से राज्य के विभिन्न जिलों में मतुआ समुदाय के लोग विरोध-प्रदर्शन करेंगे. राज्यसभा सांसद ममता बाला ठाकुर समर्थित ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के महासचिव सुकेश चौधरी ने बताया कि ठाकुरनगर में संगठन की सेंट्रल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया.
शांतनु ठाकुर के घर के सामने हुई थी दो गुटों में झड़प
उन्होंने कहा कि ठाकुरबाड़ी में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के आवास के सामने मतुआ समुदाय के सदस्य नांटू गोसाईं पर हुए कथित हमले और एसआईआर दोनों मुद्दे पर आंदोलन किया जायेगा. सुकेश चौधरी ने आरोप लगाया कि एसआईआर से जुड़े मामलों को लेकर बुधवार को मतुआ समुदाय के लोग केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर से जवाब मांगने उनके घर गये थे. उसी दौरान भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नांटू गोसाईं पर हमला कर दिया. इस घटना के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है.
Matua Community Protest: तृणमूल के इशारे पर कुछ लोग कर रहे आंदोलन- सुरेंद्रनाथ गाइन
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर समर्थित मतुआ समुदाय के नेता सुरेंद्रनाथ गाइन ने कहा कि आंदोलन करना संबंधित पक्ष का अपना कार्यक्रम है. इसमें कितने लोग शामिल होंगे, यह देखना होगा. उन्होंने दावा किया कि मतुआ समुदाय का बड़ा हिस्सा तृणमूल कांग्रेस के साथ नहीं है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर कुछ लोग इस तरह का आंदोलन कर रहे हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता बाला ठाकुर का आरोप- शांतनु ठाकुर के समर्थकों ने हमला बोला
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के एक बयान के विरोध में ममता बाला ठाकुर समर्थित मतुआ महासंघ ने रैली की और शांतनु ठाकुर के घर पहुंचे. वहां प्रदर्शन किया. शांतनु ठाकुर ने आरोप लगाया था कि उनके घर पर हमले की साजिश थी. उनके समर्थकों ने विरोध किया, तो झड़प हो गयी. वहीं, ममता बाला ठाकुर का आरोप है कि शांतनु ठाकुर से जवाब मांगने गये मतुआ समुदाय के लोगों पर हमला किया गया.
इसे भी पढ़ें
तकनीकी कारणों से जिन लोगों के नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं हैं, उनकी सुनवाई रुकी, अब क्या होगा?
तृणमूल विधायक ने बाधित की SIR की सुनवाई, इलेक्शन कमीशन ने कहा- BLA को दूर रखें
अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले एसआईआर पर सिब्बल का तंज, कहा- 33 बीएलओ की मौत ठीक है?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




