अगले 40 साल में भारत में होंगे सबसे ज्यादा मुसलमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2019 8:23 AM
नेशनल कंटेंट सेल-अमेरिकी थिंक टैंक ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने मुस्लिम आबादी वाले विश्व के 10 बड़े देशों में किया सर्वेअमेरिकी थिंक टैंक ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ के मुताबिक, 2060 तक भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जायेगा. 2060 तक भारत में मुस्लिम आबादी 33.30 करोड़ होगी जो भारत की कुल आबादी का 19.4 फीसदी […]
नेशनल कंटेंट सेल
-अमेरिकी थिंक टैंक ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ ने मुस्लिम आबादी वाले विश्व के 10 बड़े देशों में किया सर्वे
अमेरिकी थिंक टैंक ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ के मुताबिक, 2060 तक भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जायेगा. 2060 तक भारत में मुस्लिम आबादी 33.30 करोड़ होगी जो भारत की कुल आबादी का 19.4 फीसदी जबकि दुनिया की कुल मुस्लिम आबादी का 11.1 फीसदी होगा. वहीं, 2060 तक पाकिस्तान 28.36 करोड़ मुस्लिम आबादी के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जायेगा. 2060 तक पाकिस्तान की कुल आबादी का 96.5 फीसदी आबादी मुस्लिम होगी, जबकि दुनिया की कुल मुस्लिम आबादी में पाकिस्तान का योगदान 9.5 फीसदी होगा. 2060 तक 28.31 करोड़ मुस्लिम आबादी के साथ नाइजीरिया तीसरे स्थान पर आ जायेगा. इस सूची में चौथे स्थान पर इंडोनेशिया होगा जिसकी मुस्लिम आबादी 25.34 करोड़ होगी.
प्यू रिसर्च के अनुमान के मुताबिक, 2060 तक मुस्लिम आबादी के मामले में पांचवें स्थान पर बांग्लादेश, छठवें स्थान पर मिस्र, सातवें स्थान पर इराक, आठवें स्थान पर तुर्की, नवें स्थान पर ईरान और 10वें स्थान पर अफगानिस्तान होगा. वर्तमान में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया है जहां 21.99 करोड़ (2015 के आंकड़ों पर आधारित) मुसलमान रहते हैं. मुस्लिम आबादी के मामले में दूसरे स्थान पर भारत (19.48 करोड़) और तीसरे स्थान पर पाकिस्तान (18.40 करोड़) है. वर्तमान में चौथे स्थान पर बांग्लादेश और पांचवें स्थान पर नाइजीरिया है.
रिपोर्ट में खास
इस्लाम धर्म अपने पारंपरिक केंद्रों से दूर जा रहा है.
दुनिया के 10 सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देशों में 2060 तक संख्या में थोड़ी सी गिरावट आयेगी.
दुनिया के पांच सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश या तो दक्षिण एशिया या दक्षिणपूर्व एशिया में हैं या अफ्रीका में.
2060 तक मुस्लिम और ईसाई आबादी हो जायेगी बराबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










